Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Can Hair Regrow After Hair Loss: बालों का झड़ना एक आम समस्या है। हर व्यक्ति हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहा है। पहले बुजुर्गों में हेयर फॉल की समस्या देखने को मिलती थी। लेकिन, अब यह सिर्फ उम्र बढ़ने तक सीमित नहीं है। युवाओं में भी बालों के झड़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। अब ऐसे में अक्सर लोग सोचने लगते हैं कि आखिर हेयर फॉल क्यों हो रहा है? तो आपको बता दें कि यह जेनेटिक, हार्मोनल असंतुलन, तनाव और पोषण की कमी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, कुछ बीमारियों और दवाइयों की वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। जो लोग हेयर फॉल से परेशान हैं या जिनके तेजी से बाल झड़ रहे हैं, उनके मन में यही सवाल रहता है कि क्या गंजेपन के बाद बाल दोबारा उग सकते हैं? तो आइए, एससीएम हेल्थकेयर के प्रिंसिपल कंसल्टेंट और यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा से जानते हैं (Dr. Vineet Malhotra, Principal Consultant, Urology, Sexology, Andrology, Infertility Treatment, SCM Healthcare) इसके बारे में-
डॉ. विनीत मल्होत्रा बताते हैं, "अगर हेयर फॉल की शुरुआत है और हेयर फॉलिकल्स पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं, तो काफी हद तक बालों की दोबारा ग्रोथ संभव है। लेकिन, इसके लिए आपको बैलेंस डाइट, पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, बालों की सही देखभाल भी करनी जरूरी है। अगर आपके बाल शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से झड़ रहे हैं, तो सही डाइट, सप्लीमेंट्स और लाइफस्टाइल में सुधार करके बाल दोबारा उग सकते हैं।"
डॉ. विनीत बताते हैं कि कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट जैसे टॉपिकल दवाएं, ओरल मेडिकेशन या PRP थेरेपी बालों के विकास को प्रोत्साहित कर सकते हैं। हालांकि, एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया यानी पैटर्न बाल्डनेस, आनुवंशिक और हार्मोनल कारणों से होता है। इसमें हेयर फॉलिकल्स धीरे-धीरे सिकुड़ जाते हैं और बाल पतले होकर टूटने लगते हैं। शुरुआती स्टेज में इनका इलाज संभव है, लेकिन अगर लंबे समय तक बाल झड़ रहे हैं और आप इनकी अनदेखी कर रहे हैं, तो इस स्थिति में नेचुरल रूप से बालों का वापस आना बेहद मुश्किल हो सकता है। इन मामलों में डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की ही सलाह देते हैं।
बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
अगर आप हेयर ग्रोथ करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स जरूर शामिल करें। ये पोषक तत्व बालों के लिए जरूरी होते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए स्कैल्प को हेल्दी रखना जरूरी है। आप हल्की ऑयलिंग मसाज करें और सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।