hamburger icon
A
Read in English

क्या काला मोतिया से होने वाले अंधेपन को रोका जा सकता है? काला मोतिया को रोकने के लिए क्या है जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर

Kya Kala Motiyabind se Hone wale Andhepan ko roka jaa sakta hai: काला मोतिया एक खतरनाक लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। यह धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी छीनता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : January 18, 2026 11:11 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Priyanka Singh

Kya Kala Motiyabind se Hone wale Andhepan ko roka jaa sakta hai: सोचिए एक दिन आप सुबह उठें और महसूस करें कि आपको चीज़ें पहले जैसी साफ दिखाई नहीं दे रहीं। खिड़की के ऊपर रखी हुई चीज जो रात को साफ दिख रही थी, सुबह धुंधली लगने लगें या किनारों से दिखाई देना कम हो जाए। यह सुनने में डरावना लगता है, लेकिन यही हकीकत है ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) की।

काला मोतियाबिंद को आंखों की दुनिया में “Silent Thief of Sight” यानी नजर चुराने वाला चोर कहा जाता है। क्योंकि यह धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी छीनता है और शुरुआत में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देता। जब तक व्यक्ति को पता चलता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। राहत की बात ये है कि काला मोतियाबिंद के लक्षणों को शुरुआत में रोक लिया जाए तो इससे होने वाले अंधेपन से बचा जा सकता है।

नेत्र आई सेंटर की आई सर्जन डॉ. प्रियंका सिंह (Dr Priyanka Singh, Consultant & Eye Surgeon, Neytra Eye Centre) बताती हैं कि काला मोतियाबिंद की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह चुपचाप आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है। जब मरीज को लगता है कि अब देखने में परेशानी है, तब तक 60- 70% तक आंखों की नसों को नुकसान हो चुका होता है।

क्या काला मोतिया से होने वाले अंधापन रोका जा सकता है?

डॉ. प्रियंका के अनुसार, इस सवाल का सीधा सा जवाब है हां। काला मोतिया से हुए नुकसान को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन अगर समय रहते इसका पता चल जाए तो आगे होने वाले नुकसान को धीरे- धीरे रोका जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी घर में पाइप से पानी रिसने लगे और समय पर ठीक कर लिया जाए, तो पूरा घर खराब होने से बच जाता है। ठीक वैसे ही शुरुआती स्टेज में काला मोतिया पकड़ में आ जाए तो इलाज से रोशनी बचाई जा सकती है।

काला मोतिया का इलाज कैसे किया जाता है?

काला मोतिया का इलाज करने के लिए डॉक्टर विभिन्न प्रकार के तरीकों को अपनाते हैं।

  • आई ड्रॉप्स
  • दवाइयां
  • लेजर ट्रीटमेंट
  • सर्जरी

इन सबमें जरूरी है आंखों की समय पर जांच होना। अगर किसी व्यक्ति की आंखों की जांच हो जाती है तो काला मोतिया का इलाज पूरी तरह से संभव है। इलाज सही समय पर शुरू होने से काला मोतिया से होने वाले अंधेपन को पूरी तरह से रोका जा सकता है।

Take Breaks Glaucoma

आंखों का रेगुलर चेकअप क्यों जरूरी है?

डॉ. प्रियंका कहती हैं कि काला मोतिया के लक्षण शुरुआती और मध्यम चरण में नहीं दिखते है। जब किसी व्यक्ति की आंखों की नसों को 60 फीसदी तक नुकसान पहुंच चुका होता है तब वो डॉक्टर के पास जाते हैं। ऐसे में रूटीन आई एग्जाम से डॉक्टर आंखों का दबाव, ऑप्टिक नर्व और विजन फील्ड की जांच करके काला मोतिया को शुरुआती स्टेज में पता किया जा सकता है। यही कारण है कि रेगुलर बेसिस पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार आंखों की जांच बहुत ज्यादा जरूरी है।

काला मोतिया की जांच कैसे होती है?

आपको काला मोतिया जैसी आंखों की बीमारी है या नहीं इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर कई प्रकार के मेडिकल टेस्ट करवाते हैं। इन टेस्ट में शामिल हैं

  • आंखों का दबाव मापना (Tonometry)
  • ऑप्टिक नर्व जांच
  • OCT स्कैन
  • कॉर्निया मोटाई जांच करना

खास बात ये है कि काला मोतिया का पता लगाने के लिए जो भी मेडिकल टेस्ट होते हैं वो पूरी तरह से पेनलेस यानी की बिना दर्द के होते हैं। इसलिए हर किसी को साल में एक बार ये टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

आंखों की जांच कितनी बार करवानी चाहिए

  1. 40 साल के बाद हर व्यक्ति को साल में 2 बार आंखों की जांच करवानी चाहिए।
  2. प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए साल में 1 बार आंखों की जांच जरूरी है।
  3. फैमिली हिस्ट्री हो तो काला मोतिया का पता लगाने के लिए समय-समय पर जांच जरूर करवाएं।

डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार, काला मोतिया की सबसे बड़ी दवा है समय पर जांच। जितना जल्दी पकड़ में आएगा, इलाज उतना आसान होगा।

Highlights

  • काला मोतिया धीरे-धीरे आंखों की रोशनी छीनता है।
  • काला मोतिया से अंधेपन का खतरा कई गुणा होता है।
  • काला मोतिया का पता लगाने के लिए आंखों की जांच जरूरी है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।