बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन कैंसर का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें

Brain Cancer ke Lakshan: ब्रेन कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। सिरदर्द इसका एक आम संकेत है। इसलिए बार-बार होने वाले सिरदर्द को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : September 5, 2025 3:34 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Yashpal Singh Bundela

Brain Cancer: जब मस्तिष्क की कोशिकाएं में असामान्य रूप से वृद्धि होने लगती है, तो ट्यूमर बनता है। यह शुरुआत में मस्तिष्क में होता है और इसके बाद शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है। ये ट्यूमर कैंसरयुक्त या गैर-कैंसरयुक्त हो सकते हैं। जब ट्यूमर कैंसर का रूप ले लेते हैं, तो इसे ही ब्रेन कैंसर कहा जाता है। ब्रेन कैंसर एक जानलेवा बीमारी हो सकती है। इसलिए इस बीमारी का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। अगर ब्रेन कैंसर के लक्षण को समय पर पहचान कर लिया जाए तो इलाज संभव हो सकता है। ब्रेन कैंसर के लक्षण, इसके आकार पर निर्भर करते हैं। कहा जाता है कि ब्रेन कैंसर के रोगियों को बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है। क्या वाकई बार-बार होने वाला सिरदर्द ब्रेन कैंसर का संकेत हो सकता है? आइए, मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा के न्यूरोसर्जरी के निदेशक डॉ. यशपाल सिंह बुंदेला से जानते हैं इसके बारे में-

क्या बार-बार होने वाला सिरदर्द ब्रेन कैंसर का संकेत हो सकता है?

जी हां, बार-बार होने वाला सिरदर्द ब्रेन कैंसर का एक आम लक्षण हो सकता है।अगर आपको अक्सर ही सिरदर्द होता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। 

खासकर, अगर आपको सुबह उठने के तुरंत बाद सिरदर्द हो रहा है और इसके साथ उल्टी भी हो रही है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। ब्रेन कैंसर के रोगियों में अक्सर ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉ. यशपाल कहते हैं ,  “अगर किसी व्यक्ति को अक्सर ही सिरदर्द होता है, तो यह ब्रेन कैंसर का संकेत हो सकता है। ब्रेन कैंसर के रोगियों को उल्टी आना और कमजोरी जैसा भी महसूस हो सकता है। हालांकि, बार-बार होने वाला सिरदर्द मिर्गी का एक लक्षण भी हो सकता है।”  

ब्रेन कैंसर के लक्षण

  • सुबह तेज सिरदर्द
  • उल्टी होना
  • कमजोरी
  • दोहरा दिखाई देना

अगर किसी व्यक्ति में इस तरह के सभी लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरोसर्जन से जरूर मिलना चाहिए।

Highlights

  • सुबह-सुबह का सिरदर्द हो सकता है ब्रेन कैंसर का संकेत
  • बार-बार होने वाले सिरदर्द मिर्गी भी हो सकती है। 
  • उल्टी और कमजोरी भी ब्रेन कैंसर का लक्षणहो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ब्रेन ट्यूमर से बचाव कैसे करें?

वैसे तो ब्रेन ट्यूमर से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है। लेकिन विकिरण के संपर्क से बचे रहने से इससे बचाव हो सकता है। इसके अलावा, बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से भी मदद मिलेगी।

स्टेज 4 ब्रेन कैंसर क्या है?

स्टेज 4 ब्रेन कैंसर गंभीर और जानलेवा स्थिति हो सकती है। इसमें ट्यूमर मस्तिष्क के अन्य भागों में भी फैल चुका होता है।

ब्रेन कैंसर का सबसे बड़ा कारण क्या है?

एक्स-रे, रेडिएशन थेरेपी और ब्रेन का सीटी स्कैन आदि ब्रेन कैंसर का कारण बन सकते हैं। यह ब्रेन में कैंसर सेल्स को बढ़ावा देने का कारण बन सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source