क्या फैटी लिवर सिर्फ बाहर का खाना बंद करने से ही सही होता है? डॉक्टर ने बताया कैसे ठीक होगी समस्या

Fatty Liver Kaise Thik Kare: आजकल बड़ो 26-27 साल के बच्चों को भी फैटी लिवर की समस्या हो रही है, जिसे ठीक करने के लिए हम हेल्दी डाइट ले रहे हैं। लेकिन क्या इतना काफी है?

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : April 30, 2026 9:15 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sharad Malhotra

Fatty Liver Thik Karne Ke Liye Kya Khaye: आज के समय में फैटी लिवर एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। पहले इसे केवल शराब पीने वालों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ रही है। खासकर शहरी जीवन शैली, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसकी बड़ी वजह है।

आकाश हेल्थकेयर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं थेराप्यूटिक एंडोस्कोपी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट और डायरेक्टर, डॉक्टर शरद मल्होत्रा बताते हैं कि ‘अक्सर लोग सोचते हैं कि बाहर का खाना बंद कर देने से फैटी लिवर ठीक हो जाएगा, लेकिन हमारे मुताबिक यह पूरी तरह सही नहीं है। केवल डाइट कंट्रोल से नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में कई जरूरी बदलाव करने से ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।’ आइए हम डॉक्टर के बताए फैटी लिवर को ठीक करने के तरीकों के बारे में बताएं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर के अनुसार ‘फैटी लिवर एक रिवर्सिबल कंडीशन है, यानी सही समय पर ध्यान दिया जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ बाहर का खाना छोड़ना काफी नहीं है। मरीज को अपनी पूरी जीवन शैली बदलनी होती है, जिसमें डाइट, एक्सरसाइज, नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट शामिल हैं।’

वजन कम करना है सबसे जरूरी

फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण मोटापा है। अगर शरीर में अतिरिक्त फैट जमा हो रहा है, तो उसका असर लिवर पर भी पड़ता है। डॉ. कहते हैं, ‘अगर कोई व्यक्ति अपने वजन का 5-10% भी कम कर लेता है, तो लिवर में जमा फैट काफी हद तक कम हो सकता है।’

संतुलित डाइट अपनाएं

सिर्फ जंक फूड छोड़ना ही नहीं, बल्कि हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है।

  • हरी सब्जियां
  • फल
  • साबुत अनाज
  • प्रोटीन से भरपूर आहार
  • को अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
  • साथ ही शुगर, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।

रोजाना एक्सरसाइज करें

डॉक्टर सलाह देते हैं, फिजिकल एक्टिविटी फैटी लिवर को कंट्रोल करने में बेहद मददगार है। 'कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक या हल्की एक्सरसाइज रोजाना करने से लिवर हेल्थ में सुधार आता है।'

शराब और मीठे पेय से दूरी

भले ही आपको नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर हो, लेकिन शराब और शुगर ड्रिंक्स स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और ज्यादा मीठे पेय पदार्थ लिवर में फैट बढ़ाने का काम करते हैं।

नींद और स्ट्रेस का रखें ध्यान

डॉ. बताते हैं, कम नींद और ज्यादा तनाव भी फैटी लिवर को बढ़ा सकते हैं। '7-8 घंटे की अच्छी नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे लिवर पर दबाव कम पड़ता है।'

कब बन सकती है गंभीर समस्या?

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो फैटी लिवर आगे चलकर लिवर इंफ्लेमेशन, फाइब्रोसिस या सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकता है। इसलिए यदि आपको थकान, पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन या अचानक वजन बढ़ने जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर- फैटी लिवर कोई छोटी समस्या नहीं है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे सही समय पर लाइफस्टाइल में बदलाव करके ठीक किया जा सकता है। सिर्फ बाहर का खाना बंद करना ही काफी नहीं, बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी ये सभी मिलकर लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। अगर आप आज से ही इन आदतों को अपनाते हैं, तो न सिर्फ फैटी लिवर बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी खुद को बचा सकते हैं।

FAQs

फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज़ और प्रभावी तरीका जीवनशैली में तत्काल बदलाव है: 5-10% वजन कम करना, चीनी और प्रोसेस्ड फूड को पूरी तरह बंद करना, और रोजाना 30-45 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए।

लिवर को हेल्दी कैसे रखें?

बैलेंस डाइट लें और एल्कोहल का सेवन करने से बचें। अपनी डाइट में फाइबर जरूर शामिल करें।

लिवर खराब होने के लक्षण क्या हैं

लिवर खराब होने पर आंखों और त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है। भूख और वजन कम हो सकता है।

लिवर खराब होने पर सबसे पहले क्या होता है?

लिवर खराब होने पर सबसे पहले भूख कम हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.