Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ज्यादा फोन यूज करने से क्यों बढ़ रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के मामले? डॉक्टर ने दिया जवाब

Mobile phone use and high BP: हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह पता लगाना भी जरूरी है आज के समय में कौन सी चीज हमारे बीपी को बढ़ा रही हैं। चलिए जानते हैं किस प्रकार मोबाइल फोन यूज आपके ब्लड प्रेशर लेवल को प्रभावित कर रहा है।

ज्यादा फोन यूज करने से क्यों बढ़ रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के मामले? डॉक्टर ने दिया जवाब

Written by Mukesh Sharma |Published : May 17, 2023 5:15 PM IST

Effects of excessive use of mobile phones: उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन दुनिया के लिए तेजी से बढ़ रहा खतरा बनकर उभरा है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं और इस कारण से उन्हें हार्ट डिजीज से लेकर स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर आमतौर पर जेनेटिक कारणों से होता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल भी इसका एक बड़ा कारण बन चुका है। इतना ही नहीं ज्यादा फोन का इस्तेमाल भी आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को लगातार बढ़ाता जा रहा है। लेकिन अक्सर मन में सवाल उठता है कि क्या सच में ज्यादा फोन का इस्तेमाल करना हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा रहा है? इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए हमने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग में एसोसिएट डायरेक्टर, कार्डियक साइंस, कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर से बात की। उन्होंने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जो इस आर्टिकल में नीचे बताई गई हैं, तो चलिए डॉक्टर से जानते हैं ज्यादा फोन यूज करना किस प्रकार हाई ब्लड प्रेशर के मामलों को बढ़ा रहा है।

हाई ब्लड प्रेशर और मोबाइल फोन यूज

डॉक्टर चंद्रशेखर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार 2015 डिजिटल हेल्थ नामक यूरोपियन हार्ट जर्नल में एक स्टडी हुई जिसमें मोबाइल और हाई ब्लड प्रेशर के बीच के कनेक्शन का पता लगाया गया। इस में फोन कॉल, जेनेटिक कारक और हाइपरटेंशन के नए कारणों पर रिसर्च किए गए। इस अध्ययन में 212046 लोगों ने हिस्सा लिया, जो एक बड़े पैमाने पर रिसर्च थी। इस अध्ययन में मोबाइल फोन कॉल और हाइपरटेंशन के बीच काफी संबंध पाए गए। इतना ही नहीं स्टडी में यह भी पाया गया कि एक हफ्ते में 30 मिनट से ज्यादा फोन पर बात करना हाई ब्लड प्रेशर विकसित होने के खतरे को बढ़ा देता है।

मोबाइल से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड

डॉक्टर चंद्रशेखर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फिल्ड पर भी कई बार रिसर्च किए जा चुके हैं। हालांकि, मोबाइल से निकलने वाली ये इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फील्ड एक्स रे रेडिएशन से काफी कमजोर होती है। रिसर्च में अभी तक कुछ क्लियर तो नहीं हो पाया है। हालांकि, इसे भी एक खतरे के रूप में देखते हुए बिना जरूरत के फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि, अभी तक किसी रिसर्च में यह पुष्टि नहीं हो पाई है, कि फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है।

Also Read

More News

स्मार्टफोन के ज्यादा यूज के नुकसान

हालांकि, जरूरत से ज्यादा स्मार्टफोन का यूज करना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके ज्यादा यूज से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान होने लगता है। नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और शरीर का वजन भी बढ़ सकता है। ये सभी स्थितियां सीधे आपके ब्लड प्रेशर लेवल पर इफेक्ट डालती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ध्यान रखना जरूरी

डॉक्टर चंद्रशेखर के अनुसार मोबाइल फोन के इस्तेमाल और हाइपरटेंशन के बीच के संबंध का पता लगाना बहुत जरूरी है। इसलिए, मोबाइल फोन का जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करना सबसे सही माना जाता है, ताकि संभावित खतरे को जितना हो सके कम किया जा सके। जिन लोगों को पहले से ही यह बीमारी है, वे समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर लेवल जांच करते रहें।