Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मैं एक 32 वर्षीय महिला हूं और आईटी इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मुझे पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द हुआ करता था, और जब मैंने एक गायनकोलॉजिस्ट से परामर्श किया तो उसने अल्ट्रासाउंड स्कैन के साथ कुछ परीक्षण किए और कहा कि मुझे एंडोमेट्रिओसिस (endometriosis) है। क्या एंडोमेट्रिओसिस का इलाज किया जा सकता है? क्या यह सच है, यह कैसे है सकता? क्या यह मुझे आगे गर्भवती होने में दिक्कत होगी? कृपया मदद करें।
गायनकोलॉजिस्ट डॉ. अनघा कारखानिस जो ककून फर्टिलिटी, ठाणे की सह-संस्थापक हैं, उन्होंने इस प्रश्न का उत्तर दिया।
जैसा कि ज़्यादातर लोग इसे एक लाइलाज बीमारी मानते हैं लेकिन एंडोमेट्रिओसिस का इलाज किया जा सकता है। हालांकि यह दर्दनाक हालत है, लेकिन एक बार इसका पता चलने के बाद डॉक्टरों के लिए इस समस्या का इलाज करना आसान है। चाहे समस्या हल्की हो या गंभीर, दवाएं आपको कुछ हद तक राहत प्रदान करने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, यदि आप मां बनने की योजना बना रही हैं, तो आपके जैसी महिलाएं सर्जरी कराना ही बेहतर समझती हैं।
ओसीपी (OCP): अगर आप गर्भवती बनने की योजना नहीं बना रही हैं, तो ओरल कॉन्ट्रासेप्टिक गोलियां दर्द को कम करने के लिए पसंदीदा दवा हो सकती हैं। दरअसल गर्भनिरोधक गोलियां या ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स- ओसीपी (OCP) और कुछ नहीं बल्कि हार्मोन्स हैं, जो अंडाशय से अंडों को रीलीज़ होने से रोकते हैं। ये गोलियां गर्भ और शरीर के अन्य हिस्सों के अंदरूनी भाग से रक्तस्राव को कम करने का काम करती हैं, जहां एंडोमेट्रियल कोशिकाएं जुड़ी होती हैं। यदि दवा नहीं है, तो आप हार्मोनल इंजेक्शन ले सकती हैं, जो एक गर्भनिरोधक के रूप में कार्य करेगा और दर्द से राहत दिलाएगा।
सर्जरी: यदि आप बेबी प्लान कर रही हैं, तो गर्भ निरोधकों गोलियां का उपयोग आपके लिए सही नहीं है। ऐसे मामलों में, लैप्रोस्कोपी आपको एंडोमेट्रिओसिस का इलाज करने और गर्भवती होने में मदद कर सकती है। इस में, विशेषज्ञ एक लैप्रोस्कोप को लगाता हैं और ऐड्हीश़न (adhesions) हटा या जला देता है। इस प्रक्रिया को एडीनोलाइज़िस कहा जाता है। इससे दर्द से राहत पाने में मदद होती है। और फिर, आपकी स्थिति, उम्र और कई अन्य बातों के आधार पर, आपका डॉक्टर हल्के एंडोमेट्रिओसिस के लिए आईयूआई (IUI), फर्टिलिटी दवाओं का उपयोग और गंभीर एंडोमेट्रिओसिस के लिए आईवीएफ (IVF) की सलाह दे सकता है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.