Fact Check: क्या अदरक खाने से हार्ट अटैक के लक्षणों को कम किया जा सकता है?

Heart Attack Aane Se Kaise Roke: जितने हार्ट अटैक के केस बढ़ रहे हैं, उतने ही इससे जुड़े मिथ भी बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक अदरक चबाने वाला नुस्खा है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन क्या सच में अदरक हार्ट अटैक के दौरान फायदेमंद साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : May 27, 2026 11:51 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Bipeenchandra Y Bhamre

Kya Adrak Khane Se Heart Attack Kam Hota Hai: आजकल हार्ट अटैक के केस के आंकड़े बहुत ही ज्यादा बढ़ गए हैं, ऐसे में लोग हर वो संभव प्रयास कर रहे हैं जिनकी मदद से हार्ट को हेल्दी रखा जा सके और दिल के दौरे आने की संभावना को कम किया जा सके। लेकिन आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज मिल जाएंगी जिनमें कई लोग यह दावा करते हैं कि सिर्फ एक अदरक का टुकड़ा खाने भर से आप हार्ट अटैक के लक्षमों को कम कर सकते हैं या हार्ट अटैक आने से रोक सकते हैं।

दावा

आचार्य मनीष के नाम से जाने जाने वाले मनीष ग्रोवर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, जिनकी कई वीडियोज आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी। ऐसा ही एक वीडियो यूट्यूब शॉर्ट्स पर है, जिसमें वह दावा करते हैं कि हार्ट अटैक के दौरान अदरक कितना फायदेमंद हो सकता है। वह बताते हैं कि जिसको भी हार्ट अटैक आ चुका है या हार्ट अटैक आने वाला है, हमेशा अपने पास अदरक का एक टुकड़ा रखें। जब भी किसी को भी हार्ट अटैक पड़े, आप क्या करोगे? 

एंबुलेंस को फोन करोगे। जब तक एम्बूलेंस नहीं आ रही, डॉक्टर नहीं आ रहा तो आप पेशेंट को जमीन पर बैठा दो ऐसे (घुटने छाती से चिपके हुए)। वह बताते हैं कि इसे हार्ट-सेफ पोजीशन कहा जाता है। इस पॉजीशन में जमीन पर बैठना है, न कि किसी सोफे या कुर्सी पर। इस पॉजीशन में बिठाने के बाद पेशेंट के मुंह में अदरक का एक टुकड़ा डाल दो और चबाने के लिए कहो। इतना चबाओ की आंखों से पानी आ जाए। ऐसा करने से नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ जाएगा। वह अपनी इस बात का हवाला नेशनल लाइब्रेरी की एक रिपोर्ट के माध्यम से देते हैं।

यहां देखें वीडियो- 

मिथ या फैक्ट? डॉक्टर से जानें

सच में अदरक खाने से हार्ट हेल्दी रहता है या हार्ट अटैक को रोका जा सकता है? या इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है, यह जानने के लिए हमने कार्डियक सर्जन डॉक्टर बिपीनचंद्र भामरे से बात की। उन्हें पूछा कि क्या यह सच है या लोगों में फैला एक मिथक है। आइए जानते हैं डॉक्टर क्या कहते हैं-

"हार्ट अटैक के लक्षणों को कम करने के लिए अदरक चबाना कोई प्रभावी उपाय नहीं है। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और सलाह लें। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव गुण होते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। भले ही अदरक हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है कि यह हार्ट अटैक को रोक सकता है या इसके लक्षणों को कम कर सकता है। यह एक आम और गलत धारणा है। इसलिए, आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।"

वहीं मेडीकवर हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर समीर वंकर कहते हैं कि "अदरक में ब्लड प्रेशर कम करने, लिपिड घटाने और प्लेटलेट्स को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं, इसलिए यह दर्द की तीव्रता को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं होना चाहिए कि अगर किसी मरीज़ को हार्ट अटैक के कारण सीने में तेज़ दर्द हो रहा हो, तो वह घर पर ही सिर्फ़ अदरक से अपना इलाज करने लगे। वे इसे प्राथमिक उपचार (First Aid) के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुँच सकते हैं।"

एक्स (ट्वीटर) हैंडलर एक डॉक्टर ने भी बताया मिथ

एक्स अकाउंट हैंडलर डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति (@DrDeepakKrishn1) ने अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें अदरक वाले उपाय को गलत और बेअसर बताया है। वह कहते हैं कि इंटरनेट पर ऐसी कई वीडियोज वायरल हो रही है, जिनमें हार्ट अटैक आने पर कार्डियक सेफ पॉजीशन में बैठने या फिर आंसू न आने तक अदरक चबाने की बात कही जा रही है। यह एकदम बकवास है। प्लीज इस तरह की नॉन-साइंटिफिक बातों पर ध्यान न दें।

वीडियो में आगे कहते हुए वह बताते हैं कि अगर आपको हार्ट अटैक फील होता है जैसे चेस्ट पेन महसूस होता है, अगर आपको सांस नहीं आ रही या पसीना भी बहुत आ रहा है और आर्म पेन जैसे लक्षण दिख रहे हैं या परिवार में किसी को हार्ट अटैक आता है तो तुरंत किसी नजदिकी हॉस्पिटल में लेकर जाएं।

डिस्क्लेमर: इसलिए अनुरोध किया जाता है कि जब तक डॉक्टर खुद न कह दें कि कोई भी नुस्खा आपके लिए सही या नही है, तब तक कुछ भी न आजनाएं न खाएं। साथ ही हार्ट डिजीज से जुड़ी किसी भी बीमारी के लक्षण बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source