
... Read More
World Blood Donor Day 2020 : क्या डायबिटीज के मरीज रक्तदान कर सकते हैं? © Shutterstock.
Can Diabetics Donate Blood: कल यानी 14 मई को 'वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2020' (World Blood Donor Day 2020) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का खास उद्देश्य होता है लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना, ताकि जरूरतमंदों की समय पर जान बचाई जा सके। हालांकि, आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो रक्तदान करने से डरते और संकोच करते हैं। लोगों के मन में रक्तदान (Blood Donation) से संबंधित कई मिथक और धारणाएं हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से उन्हें एड्स हो सकता है, तो कुछ लोग सोचते हैं कि डायबिटीज (Diabetes and blood donation), दिल, लिवर रोग से पीड़ित लोगों को रक्तदान नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह भी सही है कि गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को रक्तदान करने से बचना चाहिए। अक्सर, डायबिटीज रोग (Diabetes patient) के भी मन में यह सवाल आता है कि वो रक्तदान (Diabetes and blood donation) कर सकते हैं या नहीं? जानते हैं कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए रक्तदान करना सुरक्षित है या नहीं...
अक्सर डायबिटीज से पीड़ित मरीजों (Diabetics) के मन में यह सवाल आता है कि वे अपना खून किसी और को दान (diabetes and blood donation) कर सकते हैं या नहीं? उनके मन में ये भी सवाल आता है कि यदि वो अपना खून दूसरे को दान करेंगे तो कहीं उन्हें भी डायबिटीज की समस्या ना हो जाए। एक्सपर्ट के अनुसार, उन डायबिटीज के मरीजों को रक्तदान करने से बचना चाहिए, जिन्होंने पहले बोवाइन इंसुलिन (Bovine Insulin) का इस्तेमाल किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब डायबिटीज के रोगी रक्तदान करते हैं, तो इससे दूसरे व्यक्ति को मैड काऊ डिजीज (Mad cow disease) होने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही डायबिटीज रोगियों को किडनी, आंखों, रक्त धमनियों से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, तो वे बिना किसी संकोच और डर के रक्तदानकर सकते हैं। यदि मन में फिर भी डर या कोई आशंका है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में राय जरूर ले लें, उसके बाद ही रक्तदान करें।
रात में पर्याप्त नींद लें। (Diabetes and blood donation)
ब्लड डोनेट करने से पहले पौष्टिक खाना खाएं।
पानी अधिक पिएं।
रक्तदान के बाद ब्लड शुगर लेवल चेक करवा लें।
जूस पिएं और हेल्दी डायट लें। (Diabetes and blood donation in hindi)
रक्तदान करने के बाद एक से दो महीने तक आयरन से भरपूर चीजें खाएं।
करेला, पालक, फल आदि डायट में जरूर शामिल करें।
ब्लड डोनेट करने के बाद चक्कर आए, असहज महसूस हो या आप बीमार पड़ जाएं, तो डॉक्टर से तुरंत मिलें।
World Blood Donor Day 2020: रक्तदान करने के फायदे और नुकसान
World Blood Donor Day 2020 : ब्लड डोनेशन से पहले और बाद में बरतें ये सावधानियां
World Blood Donor Day : क्या आप भी करते हैं रक्तदान से जुड़े इन मिथकों पर यकीन ?
World Blood Donor Day : रक्तदान करने से पहले जानें कुछ जरूरी बातें