Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ज्यादा कॉफी पीने से आपको हो सकती है acid reflux की समस्या

कहीं आपका कॉफी पीने का शौक आपको मुसीबत में डाल दे!

ज्यादा कॉफी पीने से आपको हो सकती है acid reflux की समस्या

Written by Editorial Team |Published : December 20, 2017 5:00 PM IST

क्या आप एसिडिटी से परेशान रहते हैं और आपको कॉफी पीने की आदत है? अगर हां, तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। अगर आपको एसिड रिफ्लक्स के लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको कॉफी पीने से बचना चाहिए। डॉक्टर निनाद काकडे बता रहे हैं कि क्यों।

कॉफी से एसिड रिफ्लक्स का खतरा कैसे है

एसिड रिफ्लक्स की समस्या तब होती है, जब आपके पेट का एसिड भोजन नली (esophagus) में आता है और आपके पेट की परत को परेशान करता है। इससे आपको हीटबर्न, सोर थ्रोट, ड्राई कफ और चेस्ट पेन की समस्या हो सकती है। शराब की तरह, कॉफी लोअर एसोफैगल स्फेनेक्टर मसल्स के लक्षणों को बढ़ा सकती है। यह पेट और भोजन नली के बीच एक वाल्व है जो एसिड को बहने से रोकती है। कॉफी में मैथाइलक्थाथ्रीन नामक यौगिक शामिल हैं, जो एसिड की वजह से मसल्स को आराम देते हैं क्योंकि एसिड फ्लो ठीक रहता है और वाल्व बंद नहीं रहती है।

Also Read

More News

आपका पेट आमतौर पर एसिड स्रावित करता है, जो छोटी आंत में अवशोषण से पहले भोजन को तोड़ता है। कॉफी ज्यादा गैस्ट्रिक एसिड स्राव को उत्तेजित कर सकती है। जब आप बहुत सी कॉफी पीते हैं, तो यह गैस्ट्रिक एसिड के साथ मिक्स होकर आपकी भोजन नली में वापस चली जाती है।

एसिडिटी से बचने के टिप्स

एसिडिटी से बचने और पाचन को बेहतर रखने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। अगर आप इस समस्या से ज्यादा ही परेशान रहते हैं, तो आपको समोसे, बर्गर और चिप्स और डेजर्ट या चॉकलेट, डोनट्स और केक जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको कुछ खट्टे फल जैसे नींबू खाने से बचना चाहिए। इनमें एसिड बनाने वाले तत्व होते हैं जो आपके लक्षणों को गंभीर कर सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- [1] Wendl B, Pfeiffer A, Pehl C, Schmidt T, Kaess H. Effect of decaffeination of coffee or tea on gastro-oesophageal reflux. Aliment Pharmacol Ther. 1994 Jun;8(3):283-7. PubMed PMID: 7918922.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

[2] Boekema PJ, Samsom M, Smout AJ. Effect of coffee on gastro-oesophageal reflux in patients with reflux disease and healthy controls. Eur J Gastroenterol Hepatol. 1999 Nov;11(11):1271-6. PubMed PMID: 10563539.

About the Author

... Read More