Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं और खराब जीवनशैली से आपको विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। इसकी कमी से आपको सीलिएक रोग (Celiac Disease) हो सकता है। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के लैब सर्विसेज के डिप्टी चीफ डॉक्टर दीपक संघवी के अनुसार,सीलिएक छोटी आंत की बीमारी है। जब खाना ग्लूटेन से निकलता है तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। ग्लूटेन जौ, राई और गेहूं जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह छोटी आंत के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचाता है, जो विटामिन बी 12 अवशोषण के लिए जिम्मेदार है।
आपको बता दें कि सिर्फ सीलिएक रोग नहीं, यहां तक कि कुछ दवाओं से भी आपको विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। प्रोटोन पंप इन्हिबिटर जैसी कुछ एसिड रिफ्लक्स दवाएं भी इसका कारण बन सकती हैं। इस तरह की दवाओं का लंबे समय तक उपयोग विटामिन बी 12 के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है, साथ ही कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को भी प्रभावित कर सकता है। पीसीओएस और डायबिटीज के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली मेटोफ़ॉर्मिन दवा से भी विटामिन बी 12 की कमी का खतरा होता है। शरीर को विटामिन बी 12 को अवशोषित करने के लिए, उसे हेल्दी गट बैक्टीरिया की आवश्यकता होती है। अनुसंधान से पता चलता है, जो भोजन आप खाते हैं, वह आपके पेट माइक्रोबायोटा से जुड़ा हुआ है।
दुर्भाग्य से, विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण जल्दी ही नहीं दिखते हैं, और कुछ मामलों में पता लगने में साल लग सकते हैं। हालांकि इसके कुछ लक्षणों में त्वचा का पीला होना, थकान, सनसनी, ग्लोसिटिस, मुंह का अल्सर, गतिशीलता में परिवर्तन, दृष्टि की कमी, चक्कर आना और दुर्लभ मामलों में उच्च तापमान शामिल हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो लक्षण गंभीर होने से पहले इलाज करा लेना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock