... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बहुत सारे लोगों के नाखून पीले, बदसूरत और जल्दी-जल्दी टूटनेवाले होते हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं जो इन समस्याओं से नफरत करती हैं। लेकिन यह समस्या सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है, पुरुषों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। नाखून टूट सकते हैं और आपके हाथों को को बदसूरत दिखा सकते हैं। लेकिन क्या नाखूनों के टूटने की वजह केवल नेल पॉलिश जैसे कॉस्मेटिक उत्पाद ही हैं या और भी कुछ?
यही कारण है कि हमने कुछ रिसर्च किया और यह जानने की कोशिश की कि क्यों नाखून बार-बार टूटते हैं और क्या वे किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत देते हैं। हमें पता चला कि कमज़ोर नाखून इन 2 चीजों का संकेत देते हैं:
विटामिन की कमी: कमज़ोर नाखूनों के बहुत सारे कारण हो सकते हैं और उनमें से एक प्रमुख कारण है विटामिन की कमी, जो कि आजकल शहरों में रहनेवालों लोगों के साथ एक आम समस्या है। कमज़ोर नाखून परतों और टुकड़ों में टूटते हैं। शरीर में विटामिन की कमी नाखून प्लेट को डिहाइड्रेट और कमज़ोर बना देता है। कमज़ोर नाखूनों का इलाज करना अक्सर मुश्किल होता है क्योंकि ज्यादातर डर्मटॉलजिस्ट किसी विशेष समस्या का पता नहीं लगा सकते। हां इससे बचने के लिए आप विटामिन सप्लीमेंट्स (विशेषकर बायोटिन) ले सकते हैं। जो नाखून की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकता है।[1]
हाइपोथायरायडिज्म: थायरॉइड ग्रंथि से जुड़ी गड़बड़ियां आपकी त्वचा और बालों की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) की स्थिति में थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त थायरॉयड हार्मोन नहीं बना पाते। इसके चलते आपके बाल बेजान और भद्दे दिखने लगते हैं और नाखून कमज़ोर हो जाते हैं और धीमी गति से बढ़ते हैं। यह नाखूनों के टूटने-फूटने की एक बड़ी वजह हो सकती है।[2]
इसके अलावा नाखूनों का कमज़ोर होना बदलते मौसम के कारण भी हो सकता है। जैसे, सर्दियों में कुछ लोगों के नाखून गर्मियों की तुलना में ज़्यादा टूटते हैं। इसका कारण तापमान में गिरावट है जिसकी वजह से आपकी त्वचा की नमी कम हो जाती है और वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं। यह कहना है डर्मटालजिस्ट, 'डॉ. नर्मदा मतंग (नियो स्किन क्लिनिक, पवई, मुंबई) का।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.
संदर्भ:[1]1: Iorizzo M, Pazzaglia M, M Piraccini B, Tullo S, Tosti A. Brittle nails. J Cosmet Dermatol. 2004 Jul;3(3):138-44. PubMed PMID: 17134428. [2] Safer, J. D. (2011). Thyroid hormone action on skin. Dermato-endocrinology, 3(3), 211-215.