hamburger icon
A
Read in English

क्या एक ही ब्रेस्ट में दोबारा breast cancer हो सकता है?

अगर आपको भी सताता है यह सवाल, तो पढ़ें यह पोस्ट।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 17, 2017 10:54 AM IST

ब्रेस्ट कैंसर की जल्दी पहचान और समय पर इलाज से ब्रेस्ट कैंसर के इलाज और उसे दोबारा उभरने से रोकने में मदद मिलती है। हालांकि, कैंसर दोबारा उभरने के बारे में पहले से अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि इलाज के बाद भी एक बार फिर से कैंसर दिखाई पड़ता है या उभर आता है। कई बार यह शरीर के उसी हिस्से या शरीर के अन्य भागों में भी फैल जाता है। वैसे बहुत से लोग इस मिथक में विश्वास करते हैं कि कैंसर से पीड़ित ब्रेस्ट में दोबारा कैंसर नहीं हो सकता है, लेकिन यह सच नहीं है। हमने बात की ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ.रूचा कौशिक (पी.डी. हिंदुजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई) से जिनके अनुसार, 'ऐसा होना बहुत मुश्किल है लेकिन थोड़ी संभावना है कि इलाज कराने के बाद भी उसी ब्रेस्ट में दोबारा कैंसर हो सकता है।'

एक ही ब्रेस्ट में दोबारा कैंसर होना

ब्रेस्ट कैंसर रिकरेंस या दोबारा एक ही ब्रेस्ट में ब्रेस्ट कैंसर के होने की जानकारी मैमोग्राम या फिजिकल टेस्ट में मिल सकती है। ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों को सर्जरी और इलाज के बाद उनको नियमित रुप से फॉलोअप कराने की सलाह दी जाती है। इस तरह से दोबारा उभरने वाले कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सकेगा और समय पर इलाज किया जा सकेगा।

अगर कैंसर को हटाने के लिए एक लम्पेक्टोमी (lumpectomy) सर्जरी की जाती है। इस सर्जरी में ब्रेस्ट के कैंसर वाले भाग को हटाया जाता है। इस सर्जरी के बाद उसी ब्रेस्ट के हेल्दी टिश्यूज़ में कैंसर वापस उभर सकता है। दूसरी बार उभरे कैंसर से छुटकारा पाने के लिए एक किमोथेरेपी या रेडिएशन या दोनों की मदद ली जा सकती है। आम तौर पर, ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा पाने के लिए मैस्टेक्टमी (mastectomy) करायी जा सकती है। अगर कैंसर दोबारा उसी ब्रेस्ट में हो जाता है तो, इस प्रक्रिया में पूरे ब्रेस्ट को निकाल दिया जाता है।

अगर पहले ब्रेस्ट कैंसर को हटाने के लिए मैस्टेक्टमी की मदद ली जाती है तो हो तो छाती के इस हिस्से में दोबारा कैंसर हो सकता है, खासकर अगर सर्जरी के दौरान गंभीर कैंसरवाली लिम्फ नोड्स (lymph nodes) मौजूद हों या सर्जरी के बाद और टिश्यूज़ ब्रेस्ट में बाक़ी रह गए हों। मैस्टेक्टमी के बाद दोबारा उभरने वाले कैंसर का इलाज करने के लिए, एक सर्जरी और उसके बाद किमोथेरेपी या रेडिएशन या दोनों का इस्तेमाल  किया जा सकता है। ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (breast reconstructive surgery) इलाज के बाद ब्रेस्ट को बढ़ाने के लिए की जा सकती है।

शरीर के दूसरे हिस्सों में ब्रेस्ट कैंसर का उभरना

कभी-कभी ब्रेस्ट कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है। इसे मेटास्टेसिस (metastasised) कहते हैं। हड्डियों, लीवर, फेफड़े या दिमाग शरीर के वो हिस्से हैं जिनमें कैंसर दोबारा उभरने की संभावना सबसे अधिक होती है। यह दूसरे स्वस्थ ब्रेस्ट में भी हो सकता है। नियमित फॉलोअप और चेकअप की मदद से आपको इस समस्या का जल्द पता लग सकेगा और सही समय पर इसका उपचार करने में सहायता हो सकेगी।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत : Shutterstock Images