क्‍या वैक्‍सीन लगवाने के बाद ब्‍लड डोनेट किया जा सकता है, जानिए एक्‍सपर्ट की सलाह

Blood Donation After Covid Vaccination: अगर आपने कोरोना की वैक्‍सीन ली है और आप ब्‍लड डोनेट करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 5, 2021 2:52 PM IST

जब से कोरोना वायरस का संक्रमण (Coronavirus Pandemic) फैला है तब से ब्‍लड डोनेशन (Blood Donation) में बहुत ज्यादा कमी आई है, जिसके कारण ब्‍लड बैंकों मे रक्त की बहुत कमी हो रही है। इससे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो रहा है। रक्तदाताओं में 10 से 15% कमी देखने को मिल रही है। कोलंबिया में इस कारण से ब्लड सप्लाई में कमी आ रही है और ऐसा न केवल कोलंबिया में बल्कि पूरे विश्व भर में हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा इसलिए नही हो रहा है कि लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं बल्कि इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

बहुत से लोगों को जब रक्त दान के लिए बोला जा रहा है तो वह कह रहे हैं कि अगर वह अपना रक्त दान करते हैं तो इससे उनके शरीर में एंटी बॉडीज की कमी हो जाएगी और हो सकता है इस वजह से जिसके अंदर वह खून डाला जाएगा उसको भी स्वास्थ्य से संबंधित समस्या देखने की मिलें।

क्‍या वैक्‍सीन लेने के बाद ब्‍लड डोनेट नहीं करना चाहिए?

एक प्रश्न यह है कि क्‍या वैक्सीन लगवाने के बाद आपको रक्तदान के लिए रुकना होता है? इसका उत्तर यह है कि जिन लोगों ने वैक्सीन के सभी डोज ले लिए हैं उन्हें रुकने या इंतजार करने की आवश्यकता नही है। आप तुरंत रक्त दान भी कर सकते है। आप जब तक खुद को हेल्दी महसूस करते हैं तब तब आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि आपका ब्लड लेते समय भी सभी कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। अगर आप रक्त दान करने के लिए इच्छुक हैं तो आज ही अपने नजदीकी अस्पताल में जा कर रक्तदान कर सकते हैं।

किन परिस्थितियों में आपको रक्‍तदान नहीं करना चाहिए?

आपका रक्तदान किसी अन्य के लिए जीवन दान बन सकता है। इसलिए अगर आप 18 साल से ऊपर हैं और स्वस्थ हैं तो आप कभी भी अपने डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट करके अपना रक्तदान कर सकते हैं। अगर आपने निम्न में से कोई वैक्सीन ली है तो आपको रक्त दान के लिए रुकना चाहिए।

  • अगर किसी ऐसी वैक्सीन का डोज लिया है जो अब भी क्लीनिक ट्रायल में है और उसका शुरुआती डोज आपने लिया है।
  • आपने जो वैक्सीन ली है उसका नाम न पता हो।
  • अगर आपको वैक्सीन लगवाने पर किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को मिले हों।
  • यह सब अगर आपको महसूस होता है तो कृपया पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source