क्या Asthma के मरीज़ रक्तदान कर सकते हैं?

अस्थमा की दवाएं किसी भी तरह से परेशानी पैदा नहीं करती। लेकिन अस्थमा के अन्य पहलुओं के बारे में जानना ज़रूरी हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 22, 2018 8:22 PM IST

अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति तब तक रक्तदान कर सकते हैं जब तक वह सक्रिय हैं या उन्हें रक्तदान के समय सांस लेने में कोई कठिनाई नहीं होती। फोर्टिस हॉस्पिटल बनेरघट्टा रोड, बैंगलोर के डायरेक्टर (पल्मोनोलॉजी), डॉ. विवेक आनंद पैडेगल सलाह देते हैं कि खून का दान करने से पहले सनिश्चित कर लें कि पिछले 2 सप्ताह में आपको अस्थमा के लक्षण मानी जानेवाली समस्याएं महसूस नहीं हुई हों। जब तक व्यक्ति अच्छा और स्वस्थ महसूस कर रहा है, वह रक्त दान कर सकता है। अस्थमा की दवाओं की वजह से रक्तदान में कोई समस्या नहीं आती है।कुछ मिनटों की एक्सरसाइज से अस्थमा कंट्रोल करने में हो सकती है मदद।

एक अस्थमा के रोगी को रक्त दान करने की अनुमति केवल तब नहीं होती, जब उसे सांस लेने में बहुत अधिक समस्या हो रही हो, बहुत घबराहट हो या असहज महसूस कर रहा हो। ऐसी स्थिति में रक्तदान करने से वह किसी अन्य व्यक्ति के जीवन के लिए भी ख़तरा पैदा कर सकता है क्योंकि रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने की क्षमता कम होने की संभावना सबसे अधिक होती है। रक्तदान के लिए जाने से पहले अस्थमा के मरीजों को घर पर सलाइन थेरेपी (saline therapy) से अपनी जांच कर लेनी चाहिए। आयुर्वेद में अस्थमा का इलाज कुछ ऐसे लिखा गया है।

रक्तदान से पहले अस्थमा के रोगी को इन बातों का ख्याल रखना चाहिए:

संबंधित चिकित्सक के साथ अपनी मेडिकल स्थिति और पुरानी समस्याओं के बारे में चर्चा करना जरूरी है। रक्त दान करनेवाला व्यक्ति शांत और स्थिर होना चाहिए और उसे किसी बात की घबराहट नहीं होनी चाहिए। यदि आप आतंकित हैं तो अस्थमा केवल रक्तदान के दौरान या इससे पहले आपको प्रभावित करेगा।

देने के बाद अस्थमा के रोगी को किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए:

रक्तदान के बाद एक व्यक्ति सामान्य गतिविधियों दोबारा शुरू कर सकता है। हालांकि, उन्हें रक्तदान के बाद कम से कम 5-6 घंटे तक भारी वस्तुएं नहीं उठाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अगले 48 घंटों तक रक्त देनेवाले व्यक्ति को ढेर सारे तरल पदार्थ और हेल्दी चीज़ें खानी चाहिए।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत-Getty Images.