Advertisement

Fack Check: क्या किसी भी एक्सरसाइज से घुटनों के बीच का गैप कम हो सकता है?

क्या आपको भी खड़े होते समय घुटनों के बीच बहुत ही अधिक गैप दिखता है? ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया पर दिखने वाली रील्स के बहकावे में आगर खुद इलाज कर रहे हैं तो सावधान हो जाए। यह गलत भी हो सकते हैं।

Written By Vidya Sharma
Updated : June 3, 2026 10:44 AM IST

घुटनों का गैप

आपने देखा होगा कि कुछ लोग जब खड़े होते हैं तो उनके पैर टेढ़े दिखते हैं या उनके घुटनों के बीच सामान्य की तुलना में अधिक गैप होता है। इसे ठीक करने के लिए वह एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं, खासकर असर डॉक्टर के पास जाने की बजाय वह सोशल मीडिया वाले डॉक्टर या इंफ्लूएंसर्स की सलाह को फॉलो करना ज्यादा जरूरी समझते हैं। लेकिन क्या यह सच है कि एक्सरसाइज करने से घुटनों के बीच का गैप कम हो सकता है? सोशल मीडिया पर किया जाने वाला यह दावा सही है या नहीं, इसका सच जानने के लिए हमने धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड- ऑर्थोपेडिक डॉक्टर गौरव सिंह भंडारी से बात की। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या जानकारी शेयर की और लोगों को क्या हिदायत दी।

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया गया?

इंस्टाग्राम पर gautambatrachiropractic नाम से बने अकाउंट पर वीडियो डाली गई, जिसमें दावा किया गया है कि व्यायाम घुटनों के बीच के अंतर को ठीक कर सकता है। इस रील में कहा गया है कि "जिनके घुटनों के बीच कम गैप है, चलते समय कट-कट की आवाज आती है, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई होती है, और चलने में भी कठिनाई होती है, उसके लिए आज मैं आपको एक ऐसा व्यायाम बताऊंगी जिससे आपको राहत मिल सकती है।

Advertisement

इसके लिए आपको इस तरह से एक तौलिया रोल लेना होगा, और फिर आपको अपने पैर को बिस्तर पर इस तरह रखना होगा और तौलिया रोल को बीच में रखना होगा, और फिर आपको आगे की ओर दबाव देना होगा। आपको यह स्ट्रेच दिन में दो बार 10-10 बार दोहराना होगा। और आपको यह दोनों पैरों से करना होगा (आप वीडियो में देख सकते हैं)

दूसरे व्यायाम में, आपको अपने पैर को बिस्तर चढ़ाकर सीधा रखना है। इसमें आपको घुटने को नहीं मोड़ना चाहिए। जब ​​आप इसे मोड़ेंगे, तो स्ट्रेच चला जाएगा। इसलिए आपको पैर को पूरी तरह सीधा रखना है और पैर की उंगलियों को अपनी ओर खींचना है। आपको इस स्थिति को 10 सेकंड तक बनाए रखना है, और आपको इसके 10 सेट करने हैं और यह दोनों पैरों से करना है।

Advertisement

यहां देखें वीडियो

क्या यह दावा सही है? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर ने दावे को खारिज करते बहुत बताया कि “घुटनों के बीच गैप होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से सबसे आम हैं पैरों की हड्डियों का स्ट्रक्चर, शरीर की बनावट और जैनेटिक्स प्रोपर्टीज। कई लोगों को बो-लेग्स की समस्या होती है, जहां खड़े होने पर घुटनों के बीच की दूरी साफ दिखाई देती है। अगर ये अंतर हड्डियों की बनावट की वजह से है, तो सिर्फ एक्सरसाइज से इसे पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है।”

एक्सरसाइज से क्या फायदा मिलता है?

आगे डॉक्टर बताते हैं कि “ये कहना भी सही नहीं होगा कि एक्सरसाइज करने से कोई फायदा नहीं होता है।” वह कुछ एक्सरसाइज जैसे स्क्वाट्स, लंजेस, लेग प्रेस और हिप स्ट्रेंथनिंग मूवमेंट्स का उदाहर देते हुए कहते हैं “कि ये जांघों, कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करती हैं और मांसपेशियों को बढ़ाती हैं। इससे पैरों की शेप बेहतर दिखती है और घुटनों के आसपास की स्टेबिलिटी बढ़ती है। कुछ मामलों में गैप कम नजर आ सकता है, लेकिन हड्डियों के असल स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं होगा।

डॉक्टर की सलाह लेना कब जरूरी है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपके घुटनों के गैप की समस्या ज्यादा बढ़ गई है और ऐसा पोषण की कमी, चोट या चिकित्सकीय समस्या के कारण हो रहा है तो डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लेना जरूरी है। बच्चों में, कुछ मामलों में ये समस्या समय के साथ खुद-ब-खुद ठीक हो सकती है, लेकिन बड़ों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

डिस्क्लेमर: कोई भी एक्सरसाइज घुटनों के बीच का गैप पूरी तरह खत्म कर सकती है। यह दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत करके पैरों की शेप में सुधार ला सकती है, लेकिन हड्डियों के नेचुरल स्ट्रक्चर में बदलाव नहीं कर सकती। इसलिए, बिना किसी वैज्ञानिक प्रमाण के ऐसे दावों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।