क्या Smartwatch बचा सकती है आपकी जान? जानिए ये Heart Attack को कितना पहले पहचान सकती है

क्या आप भी हार्ट अटैक से बचाव करने के लिए स्मार्टवॉच पहन रहे हैं? तो पहले जान लीजिए स्मार्टवॉ हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत दे सकता है या नहीं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : May 1, 2026 9:19 AM IST

आज के डिजिटल जमाने में हमें सब कुछ स्मार्ट, कूल और ट्रेडिंग चाहिए होता है। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में लोग नॉर्मल कांटे वाली घड़ी की बजाय स्मार्ट वॉच पहन रहे हैं। स्मार्टवॉच न सिर्फ हाथ में पहनने में सुंदर लगते हैं, बल्कि आपको कब पानी पीना है, आप आधे घंटे से ज्यादा समय तक बैठ चुके हैं, अब आपको उठकर वॉक करना चाहिए, आपका ब्लड प्रेशर क्या है और तो दिनभर के काम के बाद आपको रात में कितनी नींद चाहिए, इसकी जानकारी भी देता है। कोरोना से रिकवरी के बाद जब मुझको वापस से फिट और हेल्दी होना था, तब से लेकर अब तक मैं खुद भी स्मार्टवॉच ही पहनती हूं। इस तरह की वॉच से न सिर्फ मुझको रोजमर्रा के समय का पता चलता है, बल्कि घड़ी द्वारा बताए गए ट्रिक्स भी मेरी रोजमर्री का लाइफ में बहुत काम आते हैं। लेकिन पिछले दिनों मेरे एक दोस्त ने सवाल किया कि क्या स्मार्टवॉच से हार्ट अटैक का पहले से पता लगा सकते हैं? मेरे दिमाग में यह सवाल घूमा और इसका जवाब जानने के लिए मैंने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मुकेश गोयल से बात की।

स्मार्टवॉच कैसे काम करती है?

डॉ. मुकेश गोयल का कहना है कि स्मार्टवॉच एक ऐसे डिवाइस की तरह काम करता है, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण पैरामीटर को ट्रैक करने में मदद करता है। जब आप स्मार्टवॉच को पहनते हैं तो वह आपके शरीर का हार्ट रेट , हार्ट रिदम, स्टेप्स और एक्टिविटी लेवल, नींद व ऑक्सीजन लेवल की जानकारी को स्टोर कर लेता है। कुछ एडवांस स्मार्टवॉच ECG (Electrocardiogram) जैसी सुविधा भी देते हैं।

क्या स्मार्टवॉच हार्ट अटैक का पहले से पता लगा सकती है?

इस सवाल का सीधा सा जवाब देते हुए डॉक्टर कहते हैं - नहीं। स्मार्टवॉच आपके ब्लड प्रेशर की जानकारी बेशक से दे सकता है, लेकिन आपको हार्ट अटैक आने वाला इसका पता नहीं लगा सकता है। किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक आमतौर पर तब होता है जब दिल की धमनियों (Arteries) में ब्लॉकेज हो जाता है। लंबे समय से कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा हो या फिर अचानक ब्लड क्लॉट बन जाए। ये सभी प्रक्रियाएं शरीर के अंदर धीरे-धीरे होती हैं और अचानक ट्रिगर हो सकती हैं। स्मार्टवॉच इन इंटरनल ब्लॉकेज या प्लाक बिल्डअप को नहीं माप सकते हैं। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि स्मार्टवॉच को पहनने से हार्ट अटैक का पता लगाया जा सकता है।

smartwatch detected pregnancy लोगों में स्मार्टवॉच पहनने का ट्रेंड बढ़ रहा है।

स्मार्टवॉच कैसे काम करती है?

स्मार्टवॉच बेशक से हार्ट अटैक का पता पहले नहीं लगा सकती है। लेकिन जब आप रोजाना स्मार्टवॉच पहनते हैं तो इससे सेहत को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं। स्मार्टवॉच कई प्रकार के महत्वपूर्ण काम करती है। इसमें शामिल हैः

  1. हार्ट रेट मॉनिटरिंग- स्मार्टवॉच आपके दिल की धड़कन को लगातार ट्रैक करती है।
  2. धड़कन की पहचान- कुछ स्मार्टवॉच Irregular Heart Rhythm (Arrhythmia) का संकेत दे सकते हैं।
  3. एक्टिविटी ट्रैकिंग- स्मार्टवॉच इसकी जानकारी देती है कि आप एक दिन में कितने कदम चले, कितनी कैलोरी बर्न हुई और एक्सरसाइज का स्तर क्या है।
  4. ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग- SpO2 के जरिए शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा का अंदाजा मिलता है।

ये सभी फीचर्स मिलकर आपको ओवरऑल हार्ट हेल्थ अवेयरनेस देते हैं।

स्मार्टवॉच हार्ट अटैक की जानकारी पहले नहीं दे सकती है। (This Image Was Generated by ChatGPT)

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

डॉक्टर बताते हैं कि स्मार्टवॉच बेशक से पहले हार्ट अटैक की जानकारी न दें, लेकिन हमारा शरीर हार्ट अटैक से पहले कुछ संकेत देने लगता है। इन लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। इसमें शामिल हैः

  1. सीने में दर्द या दबाव
  2. सांस लेने में तकलीफ
  3. चक्कर आना
  4. अत्यधिक थकान
  5. पसीना आना

अगर आपको अपने शरीर में यह लक्षण नजर आते हैं, तो इस विषय पर तुरंत डॉक्टर से बात करें और इलाज शुरू करवाएं ताकि स्थिति को गंभीर होने से बचा जा सके।

डॉ. मुकेश गोयल के अनुसार, "स्मार्टवॉच हार्ट हेल्थ की निगरानी में मददगार हैं, लेकिन ये हार्ट अटैक का पता पहले नहीं लगा सकते। ये आपको अपने दिल की सेहत के बारे में जागरूक बनाते हैं और शुरुआती संकेत देते हैं। इसलिए किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है। हमें यह समझना होगा कि स्मार्टवॉच या कोई भी अन्य डिजिटल डिवाइस सिर्फ हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए है। लेकिन यह हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक के बारे में पहले आपको नहीं बता सकती है।"

Disclaimer: आपको सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर या असामान्य थकान जैसे लक्षण महसूस हों, तो केवल स्मार्टवॉच के डेटा पर भरोसा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। स्मार्टवॉच आपकी हेल्थ को मॉनिटर कर सकता है, यह आपका डॉक्टर नहीं है।

FAQs

हार्ट हेल्थ के लिए सबसे जरूरी क्या है?

संतुलित आहार, व्यायाम, तनाव नियंत्रण और नियमित जांच सबसे जरूरी होता है।

क्या केवल वेयरेबल डिवाइस पर भरोसा करना सही है?

नहीं, यह केवल सहायक उपकरण हैं, मेडिकल सलाह जरूरी है।

क्या ECG फीचर वाली स्मार्टवॉच भरोसेमंद है?

यह शुरुआती संकेत दे सकती है, लेकिन डॉक्टर की जांच जरूरी होती है।

क्या स्मार्टवॉच हार्ट की बीमारी बता सकती है?

कुछ हद तक यह अनियमित धड़कन जैसे संकेत दे सकती है, लेकिन पूरी बीमारी का पता नहीं लगा सकती।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.