... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : November 28, 2017 12:47 PM IST
मेरी उम्र है 25 वर्ष और मैं एक आईटी प्रोफेशनल हूं। मेरा काम ऐसा है कि मुझे कंप्यूटर के सामने कई-कई घंटों तक बैठना पड़ता है। हाल ही में, मेरे सहयोगी को हाई ग्लूकोज लेवल का पता चला था। वह केवल 28 साल का है। क्या ऐसे व्यक्ति को भी डायबिटीज़ हो सकता है जिसके परिवार में पहले किसी व्यक्ति को डायबिटीज नहीं हुआ है? मुझे बहुत डर लग रहा है। कृपया मुझे बताएं।
इस सवाल का जवाब दे रहे हैं गाडगे डायबिटीज़ सेंटर, मुंबई से डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गाडगे।
पहली बात यह है कि आपको पता होना चाहिए कि परिवार में किसी को भी मधुमेह या डायबिटीज़ होने पर बाकी लोगों को भी मधुमेह होने क खतरा बढ़ाता है। लेकिन अगर आपके परिवार में कोई डायबिटीक नहीं है, तो भी आपको डायबिटीज़ हो सकता है। दरअसल यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कसरत ना करना, सुस्त जीवनशैली, जंक फूड खाने या समय पर भोजन न करने की आदत, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव। आनुवांशिकी या जेनेटिक्स केवल टाइप 2 डायबिटीज़ में अहम भूमिका निभाते हैं। यह ऐसी स्थिति है जहां शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होता है।
अगर आपके पास डायबिटीज़ का पारिवारिक इतिहास नहीं है, तो आपको किसी और प्रकार का डायबिटीज़ हो सकता है। इसके अलावा, भले ही आपको मोटापा, किडनी रोग जैसे मधुमेह बढ़ाने वाली समस्याएं ना हो फिर भी आपको टाइप 2 डायबिटीज़ भी हो सकता है। हालांकि, टाइप 1 डायबिटीज़ के लिए आपको किसी कारण की ज़रूरत नहीं है। टाइप 1 डायबिटीज़ में शरीर में इंसुलिन का कोई उत्पादन नहीं होता है, इसलिए आपको इंसुलिन की आवश्यकता होती है जो आपको इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है।
अगर आपको पैन्क्रीअटाइटिस (pancreatitis), इंड्यूस्ड डायबिटीज़ (induced diabetes) या किसी और तरह की डायबिटीज़ है तो आपको किसी और प्रकार के कारणों की ज़रूरत नहीं है। सरल नियम यह है कि आपको किसी अनजानी बीमारी या डायबिटीज़ का कारण मानी जानेवाली समस्याएं ना होने के बावूजद डायबिटीज़ हो सकता है। इसलिए, सुरक्षित रहने के लिए इसे एक हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डायट अपनाएं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.