रात में न सोने से बढ़ सकता है वजन, जानें, नींद को कैसे करें बेहतर

What happens if you don't sleep for a night : अच्छी नींद सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद का असर वजन पर भी पड़ता है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।ो

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 17, 2025 8:15 AM IST

What happens if you don't get enough deep sleep  : अच्छी नींद आपकी हेल्थ को कई तरह से प्रभावित करती है, यह तो सभी जानते हैं। दरअसल, अच्छी नींद से न सिर्फ आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं, बल्कि रिफ्रेश और तनावमुक्त भी महसूस करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छी नींद आपके वजन को कम करने में भी मददगार होती है। जी हां, दरअसल एक स्टडी में यह साफ हुआ है कि जो लोग रात को अच्छी नींद लेते हैं, उनका वजन भी मेंटेन रहता है। ऐसे लोगों का वजन कम बढ़ता है उन लोगों के मुकाबले जो कम सोते हैं। स्टडी से पता चला कि असल में खराब स्लीप पैटर्न कैलोरी इनटेक को भी बढ़ा देता है।

खराब नींद क्यों बनती है बढ़ते वजन का कारण

स्टडी में ऐसा कहा गया है कि नींद कम करने से मेटाबोलिक और एंडोक्राइन फंक्शन में बदलाव होता है, जो भूख को और ज्यादा बढ़ा देता है। इसके अलावा, जो लोग कम सोते हैं, उनमें ग्लूकोज और इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है और शाम को कोर्टिसोल व घ्रेलिन का लेवल बढ़ता है, जबकि लेप्टिन कम होता है। इसका सीधा सा मतलब है कि पूरी नींद न लेने से ज़्यादा भूख लगती है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में जब लोग कुछ भी खा लेते हैं, जो इससे वजन बढ़ना लाजमी है।

हर व्यक्ति की नींद की जरूरत होती है अलग-अलग

किसी व्यक्ति की नींद की जरूरत उम्र के हिसाब से अलग-अलग होती है। जैसे नए जन्मे बच्चों को अपने जीवन के पहले तीन महीनों में 14-17 घंटे सोने की ज़रूरत होती है। इसके बाद, जब तक व्यक्ति बड़ा नहीं हो जाता, तब तक नींद की ज़रूरत कमहोती जाती है। 18 साल की उम्र के बाद, कम से कम सात घंटे की नींद की ज़रूरत होती है।

नींद की क्वालिटी को कैसे बनाएं बेहतर?

  • रोजाना निश्चित समय पर सोने जाएं।
  • बेडरूम ऐसा हो, जहां बाहर का शोर न जाए।
  • कमरे का तापमान आपके अनुसार एडजस्ट हो, ये ना ज्यादा ठंडा हो और ना ज्यादा गर्म
  • सोने से 30 मिनट पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे फोन-लैपटॉप से दूर रहें
  • सोने से तुरंत पहले चाय-कॉफी न पिएं
  • डिनर में हल्का खाना ही खाएं

अच्छी नींद के फायदे

अच्छी नींद का मतलब सिर्फ़ थोड़ा आराम करना नहीं है। यह हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो अच्छी नींद के फायदों में स्ट्रेस में कमी, हार्ट हेल्थ में सुधार, बेहतर मेटाबोलिक रेट, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का कम जोखिम और याददाश्त व एकाग्रता में सुधार शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन अच्छी नींद इम्यूनिटी को भी बेहतर करती है। जी हां, जिन लोगों को नींद अच्छी आती है, उनमें बीमारियों से लड़ने और संक्रमणों से बचने की क्षमता ज्यादा होती है।

Highlights

  • अच्छी नींद न लेने से वजन बढ़ सकता है।
  • अच्छी नींद के लिए रात में सोने से पहले मोबाइल फोन दूर रखें।
  • सही से सोने से ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।