
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr Bhawuk Dhir
fungal infection
Fungal Infection: फंगल इंफेक्शन एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। मानसून में फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, इस मौसम में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर मानसून में खराब हाइजीन हो, तो फंगस तेजी से पनप सकता है और त्वचा पर खुजली, लाल चकत्तों जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर फंगल इंफेक्शन का समय पर इलाज न मिले, तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
आपको बता दें कि फंगल इंफेक्शन, फंगस के कारण होता है। ये फंगस हमारे आस-पास ही मौजूद होते हैं, जब हम इनके संपर्क में आते हैं तो व्यक्ति को फंगल इंफेक्शन हो सकता है। फंगस त्वचा, मुंह और आंतों में भी प्राकृतिक रूप से मौजूद रहते हैं, जब इम्यूनिटी कमजोर होती है तो ये फंगस तेजी से बढ़कर संक्रमण पैदा कर सकते हैं।
PSRI Hospital के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. भवुक धीर बताते हैं, "फंगल इंफेक्शन पूरी तरह से ठीक हो सकता है। एंटीफंगल दवाइयों, क्रीम और हाइजीन को फॉलो करते हुए फंगल इंफेक्शन का इलाज ठीक हो सकता है। लेकिन, इसका ट्रीटमेंट कोर्स पूरा करना बहुत जरूरी होता है। बिना डॉक्टर की सलाह के फंगल इंफेक्शन की दवाइयों को बीच में बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। इससे संक्रमण दोबारा होने का खतरा काफी बढ़ सकता है। इसलिए पहले दवा का कोर्स पूरा करें और फिर हाइजीन अपनाते हुए अपनी दिनचर्या व्यतीत करें। इससे फंगल इंफेक्शन से बचाव भी हो सकता है।"
Centres for Disease Control and Preventionके अनुसार, फंगल इंफेक्शन का इलाज पूरी तरह से संभव है। इसमें शामिल हैं-
फंगल इंफेक्शन होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी एंटीफंगल दवा बिल्कुल न लें। डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाइयां ही इस्तेमाल करें। फंगल इंफेक्शन को पूरी तरह से ठीक करने के लिए दवाइयों का कोर्स पूरा करना बहुत जरूरी होता है।
डॉ. भवुक धीर बताते हैं कि फंगल संक्रमण शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है, इनमें शामिल हैं-
Disclaimer: फंगल इंफेक्शन एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है। सही इलाज और स्वच्छता अपनाकर फंगल इंफेक्शन का इलाज किया जा सकता है। फंगल इंफेक्शन का इलाज करने के लिए घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय, त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जाना सबसे बेहतर विकल्प होता है।