मुझे डायबिटीज़ है क्या मैं रक्त दान कर सकता हूं?

क्या आपके मन में भी घूम रहा है यह सवाल ?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 16, 2018 3:55 PM IST

क्या आपसे भी कभी किसी ने यह प्रश्न पूछा है कि मुझे डायबिटीज़ है और मैं रक्त दान करना चाहता हूं। क्या मुझे ब्लड डोनेट करना चाहिए या क्या मैं ब्लड डोनेट कर सकता हूं?

यह सवाल अक्सर कई डॉक्टरों के पास आता है और कई डायबीटिक्स अपने आसपास के लोगों यो डायबिटीज़ के दूसरे मरीज़ों से यह सवाल पूछते रहते हैं। जहां टाइप 1 डायबिटीज़ अनुवांशिक कारणों से होता है वही  ख़राब जीवन शैली, स्ट्रेस और खराब खानपान के कारण दिन-ब-दिन लोग डायबिटीज़ (टाइप 2) के मरीज़ बन रहे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जब आपके पैंक्रियास पर्याप्त मात्रा में इन्सुलिन का उत्पादन नहीं कर पाते और शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को डायबिटीज का मरीज़ कहा जाता है।

अक्सर  डायबिटीज से पीड़ित मरीज इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि वे अपना ब्लड किसी और को डोनेट कर सकते हैं या नहीं? कुछ मरीजों को ये डर रहता है कि कहीं उनके खून के कारण वह व्यक्ति जिसे खून चढ़ाया जाएगा कहीं  उसे डायबिटीज ना हो जाए या उसका ब्लड शुगर लेवल बढ़ ना जाए।

मरीज जिन्होंने पहले बोवाइन इंसुलिन का इस्तेमाल किया है उन्हें ब्लड डोनेट करने से मना किया जाता है क्योंकि उनसे मैड काऊ डिजीज का खतरा हो सकता है। जबकि अगर डायबिटीज के मरीज को आंखों, किडनी या रक्त धमनियों से जुड़ी कोई समस्या नहीं है तो वे आसानी से अपना ब्लड किसी और को डोनेट कर सकते हैं। अगर आपको फिर भी किसी बात की शंका है तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवा लें।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपना ब्लड डोनेट करने जा रहे हैं तो उससे पहले इन बातों का ध्यान रखें:-

  • अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें
  • हेल्दी डायट का सेवन करें।
  • अगर ब्लड डोनेट करने के बाद आप बीमार पड़ जाते हैं तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं।
  • डोनेशन के बाद अगले 24 हफ़्तों तक आयरन से भरपूर चीजें खाएं।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source