
Also Read
अब चीन में मंडरा रहा है 'ब्यूबोनिक प्लेग' का खतरा, जानिए कितना घातक है यह रोग।© Shutterstock.
Bubonic Plague in China: चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस पूरे दुनिया में अब तक तबाही मचा रहा है। कुछ दिनों पहले हंता वायरस के फैलने की खबर आई थी। अब उत्तरी चीन से खबर आ रही है कि वहां ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) नामक जानलेवा बीमारी तेजी से फैल रही है। ब्यूबोनिक प्लेग से संबंधित एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद वहां लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
पीपल्स डेली ऑनलाइन (चीन) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इनर मंगोलियाई ऑटोनमस रीजन के बयन्नुर शहर में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague in China) से संबंधित एक चेतावनी जारी की गई थी ताकि इस प्लेग से बचाव करने के साथ इसे कंट्रोल भी किया जा सके। दरअसल, बयन्नुर में ब्यूबोनिक प्लेग का संदिग्ध मामला शनिवार को हॉस्टिपल द्वारा दर्ज किया गया था। वहां की स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा है कि यह वॉर्निंग पीरियड इस साल के अंत तक जारी रहेगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर ये ब्यूबोनिक प्लेग होता क्या है और कैसे लोगों में फैलता है?
1 जुलाई को शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने कहा था कि वेस्टर्न मंगोलिया के खोड प्रांत में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) के दो संदिग्ध मामले लैब टेस्ट के रिजल्ट में कंफर्म किए गए थे। ये दोनों भाई हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 17 और 27 वर्ष है। इनका इलाज खोड प्रांत के दो अलग हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वहां के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि दोनों ने मार्मट का मांस या पहाड़ी चूहे का (Marmot meat) मांस खाया था, जिसके बाद लोगों को मार्मट का मांस ना खाने की चेतावनी दे दी गई है। इन दोनों के संपर्क में आए कुल 146 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
ब्यूबोनिक प्लेग को ब्लैक डेथ (Black Death) के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रसार रोडेंट्स (Rodents) से होता है। डब्लूएचओ के अनुसार, यह एक बैक्टीरियल बीमारी है, जो वाइल्ड रोडेंट्स जैसे मार्मट (Marmots), चूहों, खरगोशों, गिलहरियों पर भोजन के लिए निर्भर रहने वाले पिस्सू (Fleas) के जरिए फैलता है। यदि इसका इलाज समय पर नहीं करवाया गया, तो इससे एक वयस्क की 24 घंटे के अंदर मौत हो सकती है। ऐसे में कच्चे मार्मट के मांस के सेवन से बचना चाहिए।
ब्यूबोनिक प्लेग का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं के जरिए संभव है, लेकिन संक्रमित व्यक्ति का इलाज समय पर शुरू होना बेहद जरूरी है। लक्षणों की बात करें तो डब्लूएचओ के अनुसार, ब्यूबोनिक प्लेग के लक्षणों (symptoms of bubonic plague) में ठंड लगना, सिर दर्द, शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करना, उल्टी, मतली, बुखार नजर आ सकते हैं।
मरीजों में रिपोर्ट किए गए कोरोनोवायरस के अब तक ये 16 लक्षण, क्या आप जानते हैं?