Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या रात में सोते समय आपको सांस लेने में तकलीफ होती है? इससे आपकी रातों की नींद उड़ गई है। रात भर जागे रहते हैं। डर लगता है कि कहीं कुछ हो ना जाए। यह एक गंभीर समस्या भी हो सकती है, जिसे आपको जल्द-जल्द से डॉक्टर से बताना चाहिए। कई कारणों से रात में सोते समय सांस (breathing problem while sleeping) लेने में तकलीफ हो सकती है जैसे चिंता, मानसिक समस्या, तनाव, गड़बड़ जीवनशैली आदि।
किसी प्रकार की चिंता, डर, भय, खर्राटे लेने की समस्या, रेस्पिरेटरी से संबंधित संक्रमण (respiratory infections), क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, स्लीप एप्निया आदि के कारण सोते समय सांस लेने में दिक्कत (breathing problem while sleeping) होती है। वजन अधिक होने से भी रात में सोते समय सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अधिक वजन फेफड़ों और डायफ्राम पर दबाव डालता है। कई बार हार्ट से संबंधित गंभीर रोग होने, हृदय धमनियों में समस्या या फिर हार्ट अटैक के लक्षणों में भी सांस लेने में तकलीफ होना शामिल है।
Dementia : अध्ययन में खुलासा, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों में डिमेंशिया होने का रहता है अधिक खतरा
सोने में तकलीफ, नींद नहीं आना
दिन में थकान महसूस करना
सुबह में उठते ही सिरदर्द होना
पुरानी खांसी
काम करते समय सांस लेने में कठिनाई
सीने में इंफेक्शन, ब्रोंकाइटिस
सीने में दर्द महसूस करना
हाथ या कंधों में दर्द रहना
तेजी से सांस लेना
हार्ट रेट का तेज होना
चक्कर आना
सांस लेने में होती है तकलीफ, ये 3 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
1 रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें। इसके इलाज में डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स या एंटीवायरल दवाएं (breathing problem while sleeping) खाने के लिए दे सकता है।
2 वजन अधिक है, तो इसे एक दिन में तो कम किया नहीं जा सकता है। ऐसे में आप रात में पीठ के बल सोने की बजाय एक तरफ होकर सोएं। ऐसा करने से फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, वर्कआउट और वेट लॉस डाइट फॉलो करें।
Snoring Remedies : ये होम रेमेडीज दूर करेंगे खर्राटे लेने की समस्या
3 क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज की समस्या (सीओपीडी) एक क्रॉनिक फेफड़ों की बीमारी है। इसमें सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं और उनमें सूजन आ जाती है। यदि आपको सीओपीडी है, तो भी रात में सांस लेने में तकलीफ (breathing problem while sleeping) हो सकती है। इस लक्षण को कम करने के लिए नाक से सांस लें और होंठ को पीछे करके मुंह से छोड़ें।
4 स्लीप एप्निया में भी सोते समय सांस लेने में दिक्कत (breathing problem while sleeping) होती है। स्लीप एप्निया एक गंभीर नींद से संबंधित विकार है। इसमें नींद के दौरान सांस लेने और श्वसन कार्य बाधित होते हैं। तनाव के कारण भी सोते समय सांस लेने में मुश्किल आती है। सबसे पहले तनाव से छुटकारा पाएं।