Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Breast Swelling Symptoms in Hindi: क्या आपके ब्रेस्ट में कुछ दिनों से सूजन नजर आ रहा है? यदि हां, तो स्तनों में होने वाले सूजन की समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। महिलाओं के ब्रेस्ट में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार पीरियड्स होने के दौरान सूजन, दर्द होता है, तो कई बार शरीर में होने वाले हॉर्मोनल चेंजेज के कारण भी सूजन की समस्या हो सकती है। स्तनों में सूजन के साथ दर्द, गांठ की शिकायत से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। स्तनों में सूजन होने को फाइब्रॉडेनोसिस भी कहा जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं के स्तन में होने वाले सूजन के लक्षण, कारण (Breast swelling causes symptoms)....
पीरियड्स के कारण हॉर्मोनल बदलाव होने से स्तनों में सूजन हो सकती है।
बढ़ती उम्र जैसे 40-50 वर्ष की उम्र में स्तनों में सूजन होने की संभावना बढ़ जाती है।
यदि आप प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही से तीसरी तिमाही में प्रवेश कर रही हैं, तो ब्रेस्ट के आकार में वृद्धि होने से भारीपन तो महसूस होता ही है, सूजन भी आ जाती है।
पोस्ट डिलीवरी भी कुछ महीने स्तनों में सूजन की समस्या रहती है।
स्तनों में किसी तरह का इंफेक्शन, सिस्ट, गांठ बनने से भी सूजन हो सकता है।
ब्रेस्ट कैंसर होने पर स्तनों में सूजन हो सकता है।
कई बार खान-पान, जीवनशैली के कारण भी ब्रेस्ट की सेहत प्रभावित होती है।
नमक, चाय, कॉफी, जंक फूड्स के अधिक सेवन से भी स्तनों में सूजन हो सकता है।
एस्ट्रोजन हॉर्मोन के अधिक निर्माण से भी सूजन की समस्या बढ़ जाती है।
यदि आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लगातार करती हैं, तो कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट में स्वेलिंग की समस्या हो जाती है।
ब्रेस्ट में सूजन होने पर आपको छूने या बिना छुए भी दर्द महसूस हो सकता है।
सूजन होने पर स्तनों के आकार में वृद्धि हो जाती है।
स्तनों में सूजन होने पर जलन हो सकता है।
गर्माहट जैस महसूस होना।
1 स्तनमें सूजन लगातार तीन-चार दिनों तक रहे, तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं। स्तनों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना आगे चलकर कैंसर का रूप भी ले सकती है।
2 डॉक्टर जांच करके दवा लिख सकते हैं। इसके लिए ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड कराना पड़ सकता है।
3 ब्रेस्ट में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों (Home Remedies to Cure Breast swelling) को जरूर आजमाएं ताकि सूजन के कारण होने वाले दर्द से आराम मिले। अधिक टाइट कपड़े, ब्रा ना पहनें।
4 जलन हो, तो बर्फ से सिकाई करें।
5 तेल मालिश करने से भी आराम मिलता है। इसके लिए सरसों तेल में लहसुन, अजवाइन डालकर पकाएं। इससे हल्के हाथों से ब्रेस्ट की मालिश करें।
6 एलोवेरा जेल निकाल लें। इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और हल्का गर्म करें। इस पेस्ट को स्तनों पर लगाने से सूजन, दर्द से छुटकारा मिल सकता है।