hamburger icon
A
Read in English

ब्रेस्ट में बार-बार हो रही खुजली से हो चुकी परेशान, तो उसे रोकने के लिए अपनाएं ये खास घरेलू नुस्खे

Breast me khujli hone ka karan। ब्रेस्ट में होने वाली खुजली काफी परेशान कर देने वाली हो सकती है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस लेख में आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 1, 2025 8:21 AM IST

Itching in breast: वातावरण में प्रदूषण बढ़ने के कारण त्वचा पर कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें खुजली एक आम समस्या है। जब ये प्रदूषक तत्व त्वचा में प्रवेश करते हैं, तो त्वचा की नमी कम हो जाती है और खुजली की समस्या बढ़ने लगती है। ब्रेस्ट में खुजली ऐसी ही एक सामान्य समस्या है, लेकिन जब यह बार-बार और लगातार होने लगे, तो यह काफी परेशान कर सकती है। यह समस्या आमतौर पर त्वचा में नमी की कमी, हार्मोनल बदलाव, एलर्जी या त्वचा की किसी अन्य समस्या के कारण होती है। खुजली के साथ जलन, लालिमा या सूजन भी हो सकती है, जो व्यक्ति को असहज कर देता है। यदि आप भी ब्रेस्ट में खुजली से परेशान हैं, तो यहां कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं।

1. कोको बटर (Cocoa butter)

आप कोको बटर को अपने ब्रेस्ट के आसपास की त्वचा पर अच्छे से लगा सकती हैं। कोको बटर में त्वचा को नमी देने के गुण होते हैं, जो खुजली को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है, जिससे खुजली कम हो जाती है। इसे रोजाना लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और खुजली की समस्या कम होती है।

2. एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel)

एलोवेरा के ठंडेपन और सॉफ्टनिंग गुणों के कारण यह खुजली को तुरंत शांत कर सकती है। इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं। आप ताजे एलोवेरा जेल को अपने ब्रेस्ट की त्वचा पर लगा सकती हैं और कुछ देर के लिए छोड़ सकती हैं। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से खुजली से छुटकारा मिल सकता है।

3. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो खुजली का कारण बनने वाले बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसे पानी में मिला कर ब्रेस्ट पर हल्के से लगाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसे सीधे त्वचा पर न लगाएं, बल्कि थोड़ा सा पानी डालकर ही उपयोग करें।

4. ऑटमील बाथ (Oatmeal bath)

ऑटमील में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं। एक कप ऑटमील को गर्म पानी में डालकर बाथ लें। इससे न सिर्फ खुजली की समस्या दूर होती है, बल्कि आपकी त्वचा भी सॉफ्ट और सुदृढ़ बनती है। अगर ब्रेस्ट में खुजली हो रही हो, तो इस बाथ का फायदा मिल सकता है। इन घरेलू नुस्खों के साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि यदि खुजली की समस्या लगातार बनी रहे या गंभीर हो जाए, तो एक त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।