hamburger icon
A
Read in English

महिलाओं में लगातार बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, बचने के लिए स्वयं करें अपनी जांच

भारत के अग्रणी स्वास्थ्य बीमा कंपनी रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस ने 2014 में 23% से स्तन कैंसर के दावों में वृद्धि देखी, जो कि कुल कैंसर के दावों में से 2018 में 38% थी। यह आंकड़ा बताता है कि केवल चार वर्षों की अवधि में स्तन कैंसर के दावों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 31, 2018 4:15 PM IST

सीआईआई की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि स्तन कैंसर, कैंसर का सबसे आम प्रकार है, जो भारत में महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 तक हम 25.8 की वर्तमान दर की तुलना में स्तन कैंसर की घटनाओं में 35 प्रति 100,000 महिलाओं में वृद्धि देखेंगे।

भारत के अग्रणी स्वास्थ्य बीमा कंपनी रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस ने 2014 में 23% से स्तन कैंसर के दावों में वृद्धि देखी, जो कि कुल कैंसर के दावों में से 2018 में 38% थी। यह आंकड़ा बताता है कि केवल चार वर्षों की अवधि में स्तन कैंसर के दावों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लैंसेट डाटा से पता चलता है कि महिलाओं में स्तन कैंसर की आयु मानकीकृत घटना दर 1990 से 2016 तक देश भर में 39.1% बढ़ी है और यह प्रवृत्ति हर राज्य में देखी गई है। ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहती हैं, तो करें ये 3 काम

स्वयं परीक्षण करके जानें

यदि आप चाहती हैं यह पता लगाना कि कहीं आप भी ब्रेस्ट कैंसर की शिकार तो नहीं हो रही हैं, तो सबसे बेहतर और आसान तरीका है खुद से स्तनों की जांच करते रहना। स्तनों में किसी प्रकार की गांठ या उसमें दर्द की समस्या तो नहीं है। स्तनों का जरूरत से ज्यादा कठोर होना, स्तनों में बेवजह दर्द होना, निप्पल में से तरल पदार्थ निकलना, आकार में परिवर्तन या जलन होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। हर महीने पीरियड्स के एक सप्ताह के बाद अपने ब्रेस्ट की स्वयं जांच करें। अपनी गायनकोलॉजिस्ट से घर में ब्रेस्ट परीक्षण की सही तकनीक सीखें। 20 से 40 साल की उम्र के दौरान हर साल डॉक्टर के पास जाकर एक बार जांच अवश्य कराएं, ताकि ब्रेस्ट कैंसर का पता जल्द चल सके। 40 साल की उम्र के बाद तीन साल में एक बार मैमोग्राम अवश्य कराएं।

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ 2018 : जानें, तुलसी कैसे करती है ब्रेस्ट कैंसर का उपचार

व्यायाम करें

नियमित व्यायाम करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हर दिन कम से कम आधे घंटे तक एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आपकी आदत व्यायाम करने की नहीं है, तो इसे आज ही लागू करें और लगातार जारी रखें। आप उन व्यायाम को ज्यादा करें, जिनसे वजन कम होता है, जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स आदि। ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ : ब्रेस्ट कैंसर से बचना है तो खाएं इस खास रंग के फल और सब्जियां

एल्कोहल का सेवन करने से बचें

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप शराब, बियर या मिक्स्ड ड्रिंक कुछ भी पीती हैं, तो आप ब्रेस्ट कैंसर का शिकार आसानी से बन सकती हैं। अगर अचानक शराब छोड़ना मुश्किल लग रहा है, तो दिन में एक बार ही पिएं और फिर धीरे-धीरे इसकी मात्रा कम कर दें।