ब्रेस्ट कैंसर शुरू होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। ब्रेस्ट कैंसर होने पर व्यक्ति को कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : October 6, 2025 12:25 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: dr. vaishali zamre

Breast Cancer Symptoms in Hindi: ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर में होने वाले मौतों का एक सबसे आम कारण बन है। भारत में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें स्तन कोशिकाएं असामान्य रूप से विकसित होकर ट्यूमर बनाती हैं और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। ब्रेस्ट कैंसर का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा, यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैलकर जानलेवा बन सकता है। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह (Breast Cancer Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है। आइए, एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, सोनीपत में ब्रेस्ट कैंसर सेंटर की डायरेक्ट डॉ. वैशाली जामरे से जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में-

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण

बगल में गांठ बनना

बगल में गांठ बनना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे शुरुआती लक्षण होता है। ब्रेस्ट कैंसर होने पर बगल या स्तन के आस-पास गांठ जैसा महसूस हो सकता है। यह गांठ कठोर और दर्द रहित होती है। इसलिए अगर आपको कोई भी असामान्य गांठ नजर आए तो भूलकर भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में ब्रेस्ट कैंसर की जांच जरूर कराएं। 

स्तन के आकार में बदलाव

स्तन के आकार में बदलाव भी ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआत होने पर स्तन का आकार बदल सकता है। ब्रेस्ट अचानक से बड़ा दिख सकता है या फिर सिकुड़ा हुआ लग सकता है। अगर आपको भी यह लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

निपल से स्त्राव

ब्रेस्ट कैंसर होने पर निपल से भी स्त्राव होने लगता है। ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती स्टेज में निपल से खून या कोई अन्य तरल पदार्थ निकल सकता है। यह संकेत भी ब्रेस्ट कैंसर का हो सकता है। इसलिए इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। व्यक्ति को निपल में भी बदलाव दिख सकता है। निपल लाल या मोटा नजर आ सकता है।

Highlights

  • ब्रेस्ट कैंसर होने पर निपल में बदलाव हो सकता है।
  • ब्रेस्ट कैंसर होने पर बगल में गांठ बन सकती है।
  • ब्रेस्ट कैंसर एक जानलेवा और गंभीर बीमारी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source