... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
ब्रा एक ऐसा चीज है जो आपके दिल के करीब रहता है और आपके बॉडी के ऊपर वाले भाग को सही शेप देने में सहायता करता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपके दिल के करीब रहने वाला ये दोस्त आपको जानलेवा बीमारी भी दे सकता है! नहीं न, असल में ब्रा पहनने से कैंसर जैसा जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है। असल में ये माना जाता है कि टाइट-फिटिंग ब्रा या अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा होता है। और यहां तक कि रात को ब्रा पहनकर सोने से भी इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ती है। इसलिए रात को ब्रा खोलकर सोने की सलाह दी जाती है जिससे स्किन को खुलकर सांस लेने में आसानी हो।
1995 में सिडनी रॉस सिंगर और सोमा ग्रीसमैज़र द्वारा लिखित पुस्तक ‘ड्रेस्ड टू किल’ से ये बात समाने आई कि ब्रा पहनने से शरीर के लिम्फैटिक सिस्टेम पर असर पड़ता है जो बाद में ब्रेस्ट कैंसर होने का कारण बन जाता है। लिम्फैटिक सिस्टेम सर्कुलेटरी सिस्टेम का ही एक अंश होता है जो लिम्फैटिक वेसल और लिम्फ नॉड का एक सम्मिलित रूप होता है। उस किताब के अनुसार टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के पास का लिम्फ नॉड संकुचित हो जाता है जो उसके फंक्शन को सही तरह से करने में बाधा उत्पन्न करता है और उस जगह पर लिम्फैटिक फ्लूइड जमा हो जाता है।
असल में लिम्फैटिक सिस्टेम शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यानि ब्रा पहनने से शरीर से ये टॉक्सिन फ्लूइड निकल नहीं पाता है जो ब्रेस्ट टिशू में जमा होने लगता है जो ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन जाता है।
सिडनी रॉस सिंगर और सोमा ग्रीसमैज़ के अनुसार जो लोग आम लोगों की तुलना में 125 गुना समय तक ब्रा पहनते हैं उनको इसका खतरा ज्यादा होता है। यानि जो लोग पब्लिक के बीच मशहूर रहने के लिए टाइट ब्रा पहनते हैं उन लोगों में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।
लेकिन इस बात को लेकर ज्यादा टेंशन में रहने की ज़रूरत नहीं है। इस धारणा को द नैशनल कैंसर इंस्ट्च्युट, अमेरिकन कैंसर सोसाइटी और द नैशनल इंस्ट्च्युट ऑफ हेल्थ इन यूएसए ने इस बात से इनकार किया है कि ब्रा पहनने से कैंसर हो सकता है। असल में अगर आप गलत साइज का ब्रा पहनते हैं तो सूजन, शेप में बदलाव, बॉडी पॉश्चर में बदलाव, पीठ में दर्द और स्किन डिज़ीज आदि होने की संभावना रहती है।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत:Shutterstock
संदर्भ
Chen, L., Malone, K. E., & Li, C. I. (2014). Bra wearing not associated with breast cancer risk: a population based case-control study. Cancer Epidemiology, Biomarkers & Prevention : A Publication of the American Association for Cancer Research, Cosponsored by the American Society of Preventive Oncology, 23(10), 2181–2185. https://doi.org/10.1158/1055-9965.EPI-14-0414