Breast Cancer Risk: दूध और डेयरी के बहुत अधिक सेवन से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुई यह बात साबित

कुछ रिचर्स और स्टडीज़  ने इस ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है कि, ब्रेस्ट कैंसर के लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन किस तरीके से नुकसान दायक साबित हो सकता है। कुछ रिसर्च (  में यह बात कही गयी है कि बहुत अधिक मात्रा में डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से  महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 80 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 26, 2020 1:00 PM IST

Breast Cancer and Dairy Association: दूध (Milk) और दूध से बने खाद्य पदार्थों (Dairy Products) के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा  (breast cancer risk) बढ़ सकता है। दरअसल, कुछ रिचर्स और स्टडीज़ (study) ने इस ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है कि, ब्रेस्ट कैंसर के लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन किस तरीके से नुकसान दायक साबित हो सकता है। कुछ रिसर्च (clinical dietary)  में यह बात कही गयी है कि बहुत अधिक मात्रा में डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से  महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 80 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। (Breast Cancer and Dairy association in hindi.)

Healthy Food: कभी ना पीएं कच्चा दूध, हो सकती हैं डायरिया और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं

दूध पीने से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का ख़तरा (Breast Cancer and Dairy Association):

ऐसी ही एक स्टडी के ऑथर  गैरी ईं. फ्रेज़र (लोमा लिंडा यूनिर्सिटी, अमेरिका) ने कहा,  “ऐसे मजबूत तथ्य मिले हैं जो, दर्शाते हैं कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का एक कार दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स के सेवन को भी माना जा सकता है। यहां तक कि रोज़ाना 1/4 से 1/3 कप दूध पीने से भी  ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।” (Breast Cancer and Dairy Association)

यह स्टडी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमाइलॉडी में प्रकाशित हुई। इस स्टडी में लगभग 53 हजार अमेरिकी महिलाओं को शामिल किया गया। जिन्हें, पहले से कैंसर नहीं था। लगभाग 8 सालों तक इन महिलाओं की सेहत में होने वाले बदलावों पर नज़र रखी गयी और दूध के सेवन के आधार पर निष्कर्ष निकाले गए। साथ ही हार्मोनल पिल्स और अन्य दवाइयों, अल्कोहल के सेवन, ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा परिवारिक इतिहास और प्रजनन संबंधी समस्याओं पर भी गौर किया गया।

इस स्टडी के अंत में  रिसर्चर्स ने कहा, कि स्टडी के दौरान डेयरी प्रॉडक्ट्स खासकर, दूध के सेवन के साथ ब्रेस्ट कैंसर के खतरों में बढ़ोतरी होने के संकेत मिले। जबकि, सोया मिल्क के सेवन से इसमें कमी देखी गयी।

क्यों होता है दूध पीने से ब्रेस्ट कैंसर:

इस स्टडी के आधार पर एक्सपर्ट्स का यही अनुमान है कि, ब्रेस्ट कैंसर और डेयरी मिल्क (dairy milk) में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer and Dairy Association) से जुड़े  इस तरह के खतरे, शायद दूध में मौजूद सेक्स हार्मोन्स की वजह से होगा। जैसा कि गाएं गर्भधारण के समय भी दूध देती हैं। इसीलिए,  हो सकता है कि दूध के माध्यम से ये हार्मोन्स महिलाओं के शरीर में पहुंच जाते हैं। चूंकि,  महिलाओं में होने वाला ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)  एक हार्मोन्स रिसपॉन्सिव कैंसर (Harmon-Responsive Cancer) है। इसीलिए, दूध पीने से कैंसर की संभावना बढ़ सकती है।

Breast Cancer: महिलाओं के लिए हेल्दी ड्रिंक है ग्रीन टी, ब्रेस्ट कैंसर से बचा सकती है ये हेल्दी चाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source