Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Weak Nails Early Sign of Disease: अक्सर बीमारियों का पता हमें डॉक्टर के पास जाने के बाद ही लगता है। वहीं, कई बार टेस्ट के जरिए ही हम बीमारियों के बारे में समझ पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने शरीर के लक्षणों पर अच्छे से ध्यान देंगे, तो आपको कई बीमारियों का पता घर बैठे-बैठे ही पता चल सकता है। जी हां, हमारे आंखों के कलर से लेकर नाखूनों तक का कलर कई बीमारियों के बारे में बयां करता है। नाखून की बात करें, तो अक्सर लोगों के नाखून साफ और चमकदार होते हैं। वहीं, कुछ लोगों के नाखून काफी ज्यादा कमजोर होते हैं। इन कमजोर नाखून के पीछे कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में जल्दी नाखून टूटने के पीछे की वजह के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
बढ़ती उम्र : नाखून टूटने के पीछे बढ़ती उम्र हो सकती है। अगर आपके नाखून बढ़ती उम्र की वजह से टूट रहे हैं, तो यह एक सामान्य प्रक्रिया हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको काफी ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट से मदद लें।
आयरन की हो सकती है कमी : शरीर में खून की कमी के कारण आपके नाखून काफी ज्यादा कमजोर हो सकते हैं। दरअसल, जब हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होते हैं, तो इसकी वजह से नाखून काफी ज्यादा कमजोर होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ हेल्थ एक्सपर्ट आयरन सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। अगर आपको इस तरह की समस्या हो रही है, तो फौरन अपने डॉक्टर के पास जाएं।
हाइपोथायराइड हो सकती है वजह - आज के समय में कई लोग थायराइड से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। थायराइज में न सिर्फ आपका मोटापा बढ़ता है, बल्कि इसकी वजह से नाखून भी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। साथ ही कब्ज, डिप्रेशन इत्यादि का भी खतरा रहता है।
रेनॉड सिंड्रोम : इस स्थिति से जूझ रहे लोगों के भी नाखून काफी ज्यादा कमजोर होने लगते हैं। यह एक ऐसी स्थित है, जिसमें ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। इस स्थिति में नाखून काफी ज्यादा कमजोर पड़ने लगते हैं। ऐसे में आपके नाखून बार-बार टूटने लग जाते हैं।
शरीर में प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी : प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी के चलते भी आपके नाखून काफी ज्यादा कमजोर होने लगते हैं। दरअसल, प्रोटीन और मैग्नीशियम की मदद से ही शरीर में केराटिन बनता है, जो आपके नाखूनों को लचीला बना सकता है। ऐसे में नाखून जल्दी टूटने लग जाते हैं।
अगर आपके नाखून बार-बार टूट रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।