ये 5 लक्षण बताएंगे कि ब्रेन ट्यूमर बन रहा है कैंसर, इन्हीं गलतियों के कारण बढ़ता है जान का खतरा

Brain Tumor day: ब्रेन ट्यूमर के कुछ लक्षण ऐसे भी हो सकते हैं, जो कैंसर का संकेत हो सकते हैं, जबकि ज्यादातर लोग इन्हें साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं और हम इस लेख में आपको इस बारे में बताने वाले है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 8, 2025 9:30 AM IST

Brain Tumor Symptoms That Could be a Sign of Brain Cancer | आज के समय में ब्रेन ट्यूमर के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। बदलती जीवनशैली, अत्यधिक तनाव, अनियमित नींद, मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अधिक उपयोग और बढ़ता रेडिएशन जोखिम इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। ब्रेन ट्यूमर पहले एक दुर्लभ बीमारी मानी जाती थी, लेकिन अब यह अधिक सामान्य होती जा रही है। कई बार इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समय रहते इलाज नहीं हो पाता। असल में ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है और अगर यह कैंसर का रूप ले ले, तो जान के लिए भी खतरा बन सकता है। कई बार लोग इसकी शुरुआती चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है और यह कैंसर का रूप ले लेती है। जानिए ब्रेन ट्यूमर के वो 5 लक्षण जो कैंसर बनने की तरफ इशारा करते हैं और किन आदतों या गलतियों से यह खतरा और बढ़ सकता है।

लगातार सिरदर्द रहना (Continue headache)

अगर आपको रोज सुबह उठते ही तेज सिर दर्द होता है, जो दवाओं से भी नहीं जाता, तो यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। विशेष रूप से जब सिरदर्द समय के साथ बढ़ता जाए और उल्टी या चक्कर भी साथ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। (Also read - सिरदर्द के प्रकार और उसके घरेलू उपाय)

दृष्टि में गड़बड़ी (Problem with sight)

कैंसरस ब्रेन ट्यूमर आंखों की नसों पर दबाव डाल सकता है, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसमें धुंधलापन, दोहरी छवि दिखना या अचानक दृष्टि कमजोर होना शामिल है। ये लक्षण गंभीर संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

व्यवहारिक समस्याएं (Behavioral problems)

अगर किसी व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कमजोर पड़ने लगे, अचानक मूड स्विंग्स हों, गुस्सा या चिड़चिड़ापन बढ़ जाए, तो यह मस्तिष्क में ट्यूमर की उपस्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसे मानसिक व व्यवहारिक बदलावों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई (Problems with Focus)

अगर किसी व्यक्ति को बातचीत में भ्रम हो, रोजमर्रा की चीजें भूलने लगे या काम में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो, तो ये लक्षण ब्रेन ट्यूमर के हो सकते हैं। मस्तिष्क पर पड़ने वाला दबाव सोचने और याद रखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

शारीरिक संतुलन बिगड़ना या दौरे पड़ना (Balance Problems and Seizure)

अगर अचानक चलने में संतुलन बिगड़ने लगे या बिना किसी पूर्व इतिहास के मिर्गी जैसे दौरे पड़ने लगें, तो यह ब्रेन ट्यूमर के गंभीर और कैंसर रूप का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण मस्तिष्क में असामान्य गतिविधि के कारण होते हैं और तुरंत चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।

ब्रेन ट्यूमर को बढ़ाने वाली गलतियां

- लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का अधिक उपयोग

- नींद की कमी या अनिद्रा

- रेडिएशन के संपर्क में आना

- सिर पर लगी चोट को नजरअंदाज करना

- आनुवंशिक जोखिमों की जांच न कराना

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।