Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Brain Tumor Day 2021 : ब्रेन हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। कोई भी व्यक्ति बिना ब्रेन के किसी भी गतिविधि को नहीं कर सकता है और ना वह अपना जीवन बिता सकता है। शरीर के सभी अंगों और गतिविधियों को ब्रेन द्वारा ही नियंत्रित किया जाता है। खराब जीवनशैली की वजह से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह एक गंभीर बीमारी है, लेकिन आज इसका उपचार रेडियो सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियेशन थेरेपी के अलावा कंप्यूटर आधारित स्टीरियोटौक्सी एवं रोबेटिक सर्जरी जैसी नवीनतम तकनीकों की बदौलत अत्यंत कारगर, सुरक्षित एवं काफी हद तक कष्ट रहित हो गया है।
ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) की पहचान जितनी जल्दी हो जाए, इलाज उतना ही आसान हो जाता है। ब्रेन ट्यूमर होने से पहले शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं, अगर समय से इन बदलावों (Brain Tumor Signs) की पहचान की जाए, तो इस गंभीर बीमारी से बचना काफी हद तक संभव हो जाता है।
ब्रेन ट्यूमर का पहला संकेत है दौरे पड़ना। यह हाथ, पैर और शरीर से जुड़ा होता है। यदि आपके हाथ, पैर और शरीर फड़क रहा है या फिर आपकी मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या रहती है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बार-बार दौरे पड़ना और अचानक से बेहोशी की समस्या ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकती है।
भरपूर रूप से सोने के बाद भी नींद आना और दिनभर पूरे शरीर में सुस्ती बनी रहने की समस्या को नजरअंदाज ना करें। दरअसल, मस्तिष्क में प्रेशर पड़ने की वजह से व्यक्ति को अधिक नींद आती है और दिनभर सुस्ती महसूस होती है। ये ब्रेन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं।
ब्रेन ट्यूमर होने से पहले याददाश्त खोने जैसी समस्या महसूस होने लगती है। इतना ही नहीं इस वजह से चलने में असंतुलन, शरीर के किसी भाग में कमजोरी, बोलने में परेशानी और सूंघने की शक्ति कम होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये लक्षण ब्रेन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं। इसलिए जैसे ही इस तरह के संकेत दिखें डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ब्रेन ट्यूमर की वजह से चेहरे या फिर शरीर के किसी एक भाग में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए ऐसी स्थिति होने डॉक्टर से संपर्क करें। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों (Brain tumor symptoms) में एक है सिरदर्द। इसमें अक्सर सुबह उठते ही भयानक सिरदर्द शुरू हो जाता है, जो दिन में धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। झुकने में, व्यायाम करने में सिरदर्द अधिक कष्टकारी होता है।