Immunity: कोविड-19 इंफेक्शन से दूर रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं ये 3 होममेड ड्रिंक्स

कोविड-19 जैसे इंफेक्शन्स को ट्रिगर करने के लिए आपकी अल्कोहल पीने की यह आदत भी मदद कर सकती है। क्योंकि, कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अल्कोहल या किसी भी प्रकार का नशा इम्यूनिटी कमज़ोर करता है। जिससे, इस महामारी का ख़तरा आपके लिए बढ़ जाता है। ऐसे में आप पीएं घर में बने ये हेल्दी ड्रिंक्स जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 24, 2020 3:40 AM IST

Drinks to Boost Immunity: कोविड-19 (covid-19) से सुरक्षित रहने के लिए इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने की कोशिश सभी कर रहे हैं। हालांकि, हम अपने घरों में बंद हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पा रहे हैं। लेकिन बहुत से लोग अब बोर हो रहे हैं और कुछ ने तो शराब पीना भी शुरु कर दिया है। लेकिन, कोविड-19 जैसे इंफेक्शन्स को ट्रिगर करने के लिए आपकी अल्कोहल पीने की यह आदत भी मदद कर सकती है।  कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अल्कोहल (alcohol for immunity boost) या किसी भी प्रकार का नशा इम्यूनिटी कमज़ोर कर देता है। जिससे, इस महामारी का ख़तरा आपके लिए बढ़ जाता है। ऐसे में आप पीएं घर में बने ये हेल्दी ड्रिंक्स (Healthy Drinks) जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। (Drinks to Boost Immunity in hindi)

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए होममेड ड्रिंक्स (Drinks to Boost Immunity):

रेड वेजिस पंच (Red Veggie Punch)

इस ड्रिंक के लिए लाल रंग की सब्ज़ियां इस्तेमाल की जाती हैं। गाजर (carrots) और बीटरूट (चुकंदर) एंटी-ऑक्सिडेंट्स (anti-oxidants) से भरपूर सब्ज़ियां हैं। इनमें विटामिन सी भी काफी अधिक होता है जो,  इम्यूनिटी बूस्ट करता है, सर्कुलेशन बढ़ाता है, ब्लड प्रेशर नियमित रखता है और बॉडी डिटॉक्स (detox) होती है। इसमें मौजूद आयरन से ब्लड प्यूरिफाई होता है। इस ड्रिंक में हल्दी (Turmeric) और अदरक (Ginger) मिलाने से एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमटेरी तत्व भी इसमें मिल जाते हैं।

रेड वेजिस पंच बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी

  • आधा कप उबले हुए चुकंदर यानि बीटरूट के टुकड़े
  • एक कटोरी गाजर
  • एक नीबूं का रस
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच अदरक का जूस
  • काला नमक, पिंक सॉल्ट और काली मिर्च।
  • सारी चीज़ों को मिक्सी या ब्लेंडर में पीस लें और स्वादानुसार काला नमक, पिंक सॉल्ट और काली मिर्च मिला कर पीएं।

Covid and Ayurveda: कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लें आयुर्वेद की मदद, जानें क्यों इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी यह हर्बल काढ़ा पीने की सलाह

हल्दी वाला दूध

जैसा कि हल्दी एक एंटी-बैक्टेरियल इंग्रीडिएंट के तौर पर काम करता है। इसीलिए, इसे आयुर्वेद में कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता रहा है।  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमारे घरों में हल्दी वाला दूध लोग हमेशा से पीते रहे हैं। इंफेक्शन के माहौल में खुद को सुरक्षित रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप भी इस आज़माए हुए नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं घर पर हल्दी वाला दूध

एक गिलास दूध में, आधा चम्मच हल्दी पाउडर,  आधा चम्मच सूंठ पाउडर, एक चुटकी जायफल का पाउडर और 3-4 काली मिर्च का पाउडर मिलाकर उबालें।  इसे रोज़ रात में सोने से पहले पीएं।

पाइनेप्पल पंच (Pineapple Punch)

यह एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक है। जिससे, इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे, डायजेशन भी सुधरता है और हर तरीके दर्द और तकलीफों से राहत मिलती है। इससे, एनर्जी भी मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायता होती है।

हेल्दी पाइनेप्पल पंच बनाने के लिए सामग्री:

  • एक कप कटे हुए पाइनेप्पल के टुकड़े
  • एक कटोरी पालक के पत्ते
  • 8-10 पुदीने के पत्ते
  • आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर

पाइनेप्पल पंच बनाने का तरीका:

सारी चीज़ों को ब्लेंडर में थोड़ी-सी बर्फ और पानी के साथ ब्लेंड करें। एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे, छान लें और ठंडा ही पीएं।

Tips to Limit Kid’s Screen Time:  क्या आपके बच्चे दिन भर देखते हैं फोन और टीवी? उनके डेवलपमेंट पर हो सकता है ख़राब असर, बच्चों में स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने के लिए आज़माएं ये टिप्स

Coronavirus and Children: क्या आपका बच्चा कोविड-19 से जुड़ी ख़बरों को लेकर है डरा हुआ? ऐसे करें बच्चों से कोरोना वायरस के बारे में बात

Herbs to Boost Immunity: इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, आयुष मंत्रालय और एक्पर्ट्स ने दी सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source