Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इम्यून सिस्टम बूस्ट करें और कॉमन कोल्ड और फ्लू से दूर रहें

सर्दियों में फ्लू का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन शरीर का इम्यून सिस्टम अगर मजबूत हो तो खतरनाक वायरस भी असर नहीं करता है. ऐसे में हमें फ्लू के वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम बूस्ट करने वाले उपाय अपनाने चाहिए.

इम्यून सिस्टम बूस्ट करें और कॉमन कोल्ड और फ्लू से दूर रहें
इम्यून सिस्टम बूस्ट करें और कॉमन कोल्ड और फ्लू से दूर रहें.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 27, 2019 7:11 PM IST

सर्दियों का महीना फ्लू इंफेक्शन के लिए जाना जाता है. कॉमन कोल्ड हो या वायरस संक्रमण दोनों का ही खतरा सर्दियों में बढ़ जाता है. सर्दी में हवा ठंडी और शुष्क होती है, जिससे वायरस अधिक देर तक शरीर पर असर करते हैं. जैसे-जैसे तापमान गिरता जाता है फ्लू का खतरा बढ़ता जाता है. आम तौर हम इसे इन्फ्लूएंजा के नाम से जानते हैं. सर्दियों में होने वाली फ्लू की बीमारी वायरस के कारण होती है. इन्फ्लूएंजा वायरस का हमला सामान्यतः नाक, गले को प्रभावित करता है. कई बार यह बहुत सामान्य होता है लेकिन फ्लू कई बार गंभीर हो जाता है. कुछ इन्फ्लूएंजा वैक्सीन (Influenza vaccine for Flu) भी अब उपलब्ध हैं.

कई बार विदेशी फ्लू बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं. जीका वायरस, स्वाइन फ्लू, इबोला वायरस जैसी समस्या बहुत गंभीर होती हैं. सामान्य फ्लू की तरह इन वायरस के भी लक्षण होते हैं.

सर्दियों में फ्लू का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन शरीर का इम्यून सिस्टम अगर मजबूत हो तो खतरनाक वायरस भी असर नहीं करता है. ऐसे में हमें फ्लू के वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम बूस्ट करने वाले उपाय अपनाने चाहिए.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

इम्यून सिस्टम कैसे बूस्ट करें 

  1. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि इम्यून सिस्टम का सीधा संबंध इंसान के खान पान से होता है. अगर आपका खान-पान बेहतर रहता है तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है. ऐसे में सवाल उठता है कि और क्या-क्या उपाय हो सकते हैं. आइए जानते हैं.
  2. सर्दियों की शुरुआत होते ही खान-पान में बदलाव की जरूरत होती है. खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले हों. भोजन में सभी तरह के विटामिन और पोषक तत्व जरूर होने चाहिए. हरे पत्तेदार सब्जियों के साथ मौसमी सब्जी और कलर फूल फल खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है.
  3. नियमित तौर पर एक्सरसाइज भी फ्लू वायरस से आपको बचाती है. क्योंकि जो लोग रोजना एक्सरसाइज करते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है. हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध के अनुसार जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनमें फ्लू वायरस का इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है.
  4. आयरन की कमी वालों में फ्लू का वायरस जल्दी हमला करता है. ऐसे में इंसान को अपने भोजन में ऐसे फूड का सेवन जरूर करना चाहिए जो आयरन वाले हों. इसके अलावा अगर आपको हमेशा आयरन की कमी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर उचित दवा लेनी चाहिए.
  5. वायरस की इन्फ्लूएंजा वैक्सीन (Influenza vaccine) भी लेना जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि फ्लू के वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इंसान वायरस की वैक्सीन लगवा ले. फ्लू का टीका लगवा लेने से कई बार आप संक्रमण वाले इंसान के संपर्क में आने से भी फ्लू की बीमारी से बच जाते हैं.
  6. अच्छी नींद है जरूरी. जी हां स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि जो लोग बेहतर नींद लेते हैं उनका इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है. इम्यून सिस्टम बेहतर होने के कारण फ्लू वायरस का खतरा कम होता है.
  7. सफाई का विशेष ध्यान रखाना चाहिए. अगर आप अपने शरीर और खाने-पीने की सफाई रखते हैं, तो फ्लू के वायरस से बहुत हद तक बच सकते हैं. इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने में सफाई का योगदान रहता है.

क्या है इम्यूनिटी सिस्टम और रोगों से बचने के लिए कैसे बनाएं इसे मजबूत.

About the Author

... Read More