
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 4, 2019 12:56 PM IST
Image credits by: सोनम कपूर डायबिटीज से हैं ग्रस्त। File photo
बॉलीवुड के कुछ सितारों के लिए वर्ष 2018 सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। इरफान खान, सोनाली बेंद्रे को गंभीर कैंसर होने का पता चला। कई अन्य कलाकार भी पिछले साल गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहे। कैंसर से कई फिल्मी सितारों की जान जा चुकी है और कई इस बीमारी से जूझ रहे हैं। जानें, कौन-कौन से हैं वो स्टार्स, जिन्हें वर्ष 2018 में कोई न कोई सेहत संबंधित समस्याएं थीं...
अजय देवगन को है टेनिस एल्बो
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को टेनिस एल्बो या लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस है। इस बीमारी में बहुत दर्द होता है। जब दर्द बहुत अधिक होता है, तो अजय खुद से एक कप कॉफी भी नहीं उठा पाते हैं। ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था। उनकी इस बीमारी का पता अप्रैल 2018 को चला था।
सोनम कपूर डायबिटीज से हैं ग्रस्त
सोनम कपूर को टीन एज में ही डायबिटीज हो गया था लेकिन 2018 में इस रोग के असंतुलित होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने संतुलित डाइट, एक्सरसाइज और योग के जरिए इस पर नियंत्रण पा लिया है। जिन्हें भी डायबिटीज है, वे इस रोग को एक बेहतर जीवनशैली, संतुलित डाइट और नियमित योग के जरिए काबू पा सकते हैं, क्योंकि डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से संबंधित रोग है।
किंग खान मानिसिक अवसाद से हैं परेशान। File photo
किंग खान मानिसिक अवसाद से हैं परेशान
शाहरुख खान पिछले कुछ सालों में अपने कंधे की 8 सर्जरी करवा चुके हैं। इतना ही नहीं वह खुद, अपने मानसिक अवसाद को साझा करने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का यूज करते हैं। हालांकि, वे सभी शारीरिक समस्याओं से बाहर आ गए हैं।
न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर से हैं पीड़ित इरफान खान
एक्टर इरफान खान भी गंभीर रोग से पीड़ित रहे। साल 2018 के मार्च में इरफान खान को न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर होने की खबर सामने आई। उनका इलाज लंदन में चल रहा है। हालांकि, कुछ महीने पहले इरफान ने एक चिट्ठी के द्वारा अपनी सेहत का अपडेट भी दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस सच्चाई को जानने के बाद मैंने नतीजे की चिंता किए बगैर भरोसा करते हुए अपने हथियार डाल दिए हैं। मुझे नहीं पता कि अब 8, 4 महीने या 2 साल बाद जिंदगी कहां ले जाएगी। मेरे दिमाग में अब किसी चीज के लिए कोई फिक्र नहीं है।
सोनाली बेंद्रे को कैंसर है। File photo
सोनाली बेंद्रे को कैंसर
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को भी पिछले साल गंभीर कैंसर होने के बारे में पता चला। हालांकि, न्यूयॉर्क में लंबे वक्त तक अपना इलाज कराने के बाद अब वह भारत वापस लौट चुकी हैं। डॉक्टर्स का भी कहना है कि सोनाली बेंद्रे अब धीरे-धीरे खतरे से बाहर आ रही हैं।
ताहिरा कश्यप को है ब्रेस्ट कैंसर
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी को भी इस साल ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। हालांकि, उन्हें इस गंभीर बीमारी का शुरू में ही पता चल गया था इसलिए इस पर काबू पाना अब उतना मुश्किल नहीं है। ताहिरा के ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज बहुत शुरुआती है। उनका इलाज चल रहा है और जल्द ही वे इस खतरे से बाहर आ जाएंगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.