स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कुछ महीने पहले ही पकड़ में आयी बीमारी...

Breast Cancer Stage 4- तनिष्ठा चैटर्जी के पिता को भी कैंसर था। वहीं, अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही अपनी बीमारी के बारे में पता चला।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 14, 2025 3:35 AM IST

Actress Tannishtha Chatterjee Breast Cancer News- बॉलीवुड एक्ट्रेस और  फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी (Tannishtha Chatterjee) को ब्रेस्ट कैंसर है। तनिष्ठा ने खुद अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। तनिष्ठा चैटर्जी ने बताया कि उन्हें स्टेज-4 ब्रेस्ट कैंसर ( हुआ है। नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री ने तनिष्ठा को कुछ समय पहले ही स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला है।  ताहिर जासूस के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस इंटरव्यू को पोस्ट किया गया। जिसमें तनिष्ठा चैटर्जी ने अपनी बीमारी और कैंसर ट्रीटमेंट (Tannishtha Chatterjee Breast Cancer Treatment) के बारे में खुलकर बात की।

4 महीने पहले चला ब्रेस्ट  कैंसर होने का पता

एक इंटरव्यू के दौरान हाल ही में तनिष्ठा चैटर्जी ने ब्रेस्ट कैंसर से अपने स्ट्रगल के बारे में बात की। तनिष्ठा ने बताया कि जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो वे मेंटली बहुत परेशान हो गयीं थीं। तनिष्ठा ने बताया कि साल भर पहले ही उनके पिता का भी निधन कैंसर के कारण (Death due to cancer) ही हो गया था।

तनिष्ठा ने बताया कि कैंसर होने के बाद वे इसका इलाज करा रही हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान उनकी 9 साल की बेटी को तनिष्ठा ने खुद से दूर रखा। तनिष्ठा ने बताया कि वे कैंसर के इलाज के दौरान आनेवाली मुश्किलों और चुनौतियों का असर अपनी बेटी पर नहीं पड़ने देना चाहतीं। इसीलिए उन्होंने बच्ची को अमेरिका भेज दिया है।

ब्रेस्ट कैंसर के कितने स्टेज होते हैं?

ब्रेस्ट कैंसर या स्तन का कैंसर  दुनियाभर में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, हर साल दुनियाभर में लगभग 6 लाख 70 हजार महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है। वहीं, भारत में ब्रेस्ट कैंसर  (Breast Cancer In India) गम्भीरता के बात करें तो यहां भी हर 4 मिनट में किसी एक महिला में ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस होता है।

ब्रेस्ट कैंसर के 4 अलग-अलग स्टेज होते हैं। स्टेज 1 कैंसर में जहां ट्यूमर का आकार छोटा होता है वहीं, कैंसर के लक्षण (Symptoms of breast cancer in first stage) भी हल्के होते हैं। वहीं, स्टेज 4 में कैंसर ब्रेस्ट के अलावा आसपास के अंगों जैसे लंग्स, लिवर, हड्डियों और ब्रेन तक भी पहुंच जाता है। इसीलिए, ब्रेस्ट कैंसर का इलाज जितनी जल्द स्टार्ट होता है, मरीज के बचने की संभावना उतनी ही अधिक बढ़ जाती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।