Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fatima Sana Shaikh On Epilepsy:बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे एक गम्भीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें कई साल से इस बीमारी की वजह से दौरे भी पड़ते हैं। दंगल और ठग ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फातिमा को मिर्गी की बीमारी (Epilepsy) है और उन्होंने इस बीमारी के बारे में खुद ही लोगों को जानकारी दी। बता दें कि, मिर्गी जागरूकता माह (Epilepsy Awareness Month ) के तहत फातिमा सना शेख ने इस बीमारी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की और साथ ही यह बताया कि वे मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है। (Fatima Sana Shaikh On Epilepsy in Hindi)
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारे में लिखा और बताया कि, उन्हें बीते कई साल से इस मिर्गी की बीमारी की वजह से दौरे आते रहे हैं। फातिमा ने बताया कि लगभग 7-8 साल पहले फिल्म दंगल की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि वे मिर्गी से पीड़ित है। उन्हें शूटिंग के दौरान दौरा पड़ा और जब उन्होंने आंख खोली तो वो सीधे अस्पताल में थी। फातिमा ने बताया उन्हें इस तरह का दौरा पहली बार आया था। अभिनेत्री कहती हैं कि उन्हें तकरीबन 5 साल इस बात का यकीन नहीं हुआ कि उन्हें यह बीमारी है लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया और अब वे अपनी बीमारी को मैनेज करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर फातिमा से उनके एक फैन ने पूछा था कि फातिमा अपनी बीमारी को मैनेज करने के लिए क्या करती हैं तो फातिमा ने बताया कि वे अपने परिवार, स्टाफ, अपने दोस्तों की मदद लेती है। फातिमा ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में कुछ बुरे दिन होते हैं तो कुछ अच्छे दिन भी होते हैं।
फातिमा ने बताया कि वे अपनी फिल्मों की शूटिंग से पहले अपने डायरेक्टर को बता देती हैं कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है। वो बताती हैं कि उनके डायरेक्टर्स ने भी हमेशा उनका ख्याल रखा। फातिमा ने कहा कि वे किसी मिर्गी के मरीज के लिए यह एक बहुत डरावनी बात है कि उन्हें अकेले में मिर्गी का दौरा पड़ जाए। ऐसे में वह अपने लिए कुछ नहीं कर पाता लेकिन खुद को सेफ महसूस कराया जा सकता है।