
Also Read
Bipasha Basu appeal for vaccination: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने की अपील की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बिपाशा ने अपने सभी फैंस से आग्रह किया है कि वे आनेवाले वैक्सीनेशन फेज़ में कोरोना का टीका लगवाने के लिए तैयार रहें। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान जहां बहुत-से फिल्मी सितारे और सेलिब्रिटीज़ भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं, ये सेलेब्स लोगों को अक्सर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इसी कड़ी में बिपाशा ने भी अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वे कोविड संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दें और वैक्सीन लगवाएं। (Bipasha Basu appeal for vaccination in Hindi)
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 1 मई से देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आरंभ हो गया। इस फेज़ में उन लोगों को वैक्सीन लगवायी जा रही है जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है। बॉलीवुड दिवा बिपाशा बासु ने ऐसे में अपने फॉलोअर्स और फैंस को सलाह दी कि जो लोग भी इस फेज में वैक्सीन लेने के पात्र हैं वे सभी वैक्सीनेशन के लिए ज़रूर जाएं। (Bipasha Basu appeal for vaccination)
View this post on Instagram
अपनी इस पोस्ट में अभिनेत्री ने कुछ हेल्दी टिप्स (Bipasa Basu Health Tips) भी लिखें। बिपाशा ने अपने न्यूट्रिशन एक्सपर्ट द्वारा दी गयीं हेल्थ और डायट टिप्स के बारे में यहां लिखा जो कि इस तरह हैं-