hamburger icon
A
Read in English

एक्टर गोविंदा चेस्ट पेन के बाद अस्पताल में भर्ती, हार्ट डिजिज के अलावा इन 3 कारणों से हो सकता है सीने में दर्द

Seene mein dard kyon hota hai: सीने में दर्द या चेस्ट पेन एक गम्भीर समस्या है। चेस्ट पेन के अलग-अलग कारण होते हैं जिनके बारे में आप पढ़ेंगे यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 17, 2024 1:55 PM IST

Actor Govinda Hospitalized : फिल्म अभिनेता गोविंदा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल (Govinda Hospitalized) में भर्ती कराया गा है। मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदा शनिवार को महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) जिले में एक प्रचार रैली कर रहे थे जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत बिगड़ते ही गोविंदा को तुरंत मुंबई (Mumbai) लौटना पड़ा दिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जलगांव में रोड शो के दौरान गोविंदा को सीने में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ (Bollywood actor Govinda felt pain in chest) था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा था कि गोविंदा को बहुत अधिक थकान महसूस हो रही थी और इसी वजह उन्हें असुविधा भी हो रही थी।

क्यों उठता है सीने में अचानक दर्द? (Various causes of sudden pain in chest)

चेस्ट पेन या छाती में दर्द को हार्ट अटैक और हृदय से जुड़ी अन्य स्थितियों से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, हर बार सीने में दर्द उठने के पीछे केवल हृदय संबंधी स्थितियां नहीं होतीं। छाती में दर्द के कई कारण हैं और हर किसी को चेस्ट पेन का अनुभव भी अलग-अलग तरह का होता है। इसी तरह सीने में दर्द आपकी छाती के अलग-अलग हिस्सों में महसूस हो सकता है। हालांकि, किसी भी तरह से सीने में दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि, इसके परिणाम गम्भीर हो सकते हैं-

इनडाइजेशन (Chest pain causes- Indigestion)

कई बार खाना खाने के बाद लोगों को सीने में तेज दर्द महसूस होता है। यह एसिडिटी और अपच की वजह से हो सकता है।

मसल्स में दर्द (Chest pain causes- Muscles Pain)

सीने में अगर बार-बार और एक ही जगह या एक ही तरह का दर्द महसूस हो रहा हो तो यह मांसपेशियों में दर्द के कारण हो सकता है।

हार्ट अटैक (Chest pain causes- Heart Attack)

दिल का दौरा पड़ने पर भी चेस्ट पेन महसूस हो सकता है। इसमें सीने में अचानकर तेज दर्द और बेचैनी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, हार्ट अटैक आने पर आपको सीने में बहुत अधिक प्रेशर, जकड़न और भारीपन भी महसूस हो सकता है। चेस्ट पेन के साथ हार्ट अटैक से जुड़े कुछ और भी लक्षण (lesser known symptoms of chest pain)  आपको महसूस हो सकते हैं जैसे-

  • हाथों में दर्द
  • जबड़े में दर्द (Pain in jawaline) और दांतों में दर्द
  • पीठ और पेट में दर्द
  • अचानक तेज पसीना आना (Excessive sweating) और सांस फूलना

एनजाइना (Angina)

एनजाइना की स्थिति में भी आपको सीने में तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हार्ट तक ऑक्सीजन और रक्त सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता। इससे आपको छाती में जकड़न और दबाव के साथ-साथ पेट और पीठ में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इनजाइना में हार्ट अटैक से मिलते-जुलते कुछ लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं जैसे पसीना आना या सांस लेने से जुड़ी परेशानियां।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है