Body Pain : बार-बार होता है बदन दर्द, हो सकते हैं ये 3 कारण!
Body Pain : बार-बार होता है बदन दर्द, हो सकते हैं ये 3 कारण!
कुछ लोगों को कई दिनों तक बदन दर्द होता रहता है। कई बार लोगों को इसकी वजह भी नहीं पता होती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो। कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में हम लिख रहे हैं यहां, जो आपको दे सकती हैं गम्भीर बदन दर्द की समस्या।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2019 2:15 PM IST
अगर आपको बहुत अधिक बदन दर्द होता है , जो कई दिनों तक ठीक ना हो तो अपने खून की जांच कराएं।
बॉडी पेन या बदन दर्द अक्सर लोग थकान, लम्बे सफर, ख़राब बिस्तर और मेहनत वाले काम के बाद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कई दिनों तक बदन दर्द होता रहता है। कई बार लोगों को इसकी वजह भी नहीं पता होती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो। कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में हम लिख रहे हैं यहां, जो आपको दे सकती हैं गम्भीर बदन दर्द की समस्या।
तनाव- जी हां, स्ट्रेस या तनाव के कारण भी आपको शरीर में लगातार दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही आपको सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, बहुत अधिक थकान, पेट से जुड़ी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। इसीलिए तनाव से बचें। ट्रैफिक, वर्क-टारगेट और घर का खर्च जैसी बातों पर ओवर रिएक्ट करने वाले लोग भी तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। अगर आपके तनाव का कारण छोटा-मोटा है तो उसे नज़रअंदाज़ करना सीखें। स्ट्रेस से राहत पाने के लिए उसके कारणों को समझें। मेडिटेशन करें और ज़रूरत हो तो डॉक्टर की मदद भी लें।
विटामिन डी की कमी- शहरी जीवन में लोगों का धूप में कम निकलना होता है। ऐसे में हड्डियों को पर्याप्त धूप नहीं मिलती है, और आपको हड्डियों और बदन में दर्द होने लगता है। विटामिन डी की कमी शरीर को भोजन से प्राप्त होने वाले कैल्शियम को भी बहुत कम मात्रा में सोख पाता है। चूंकि स्वस्थ हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत ही ज़रूरी तत्व है, और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं और बदन दर्द या जोड़ों के दर्द के रुप में यह आपको संकेत देती है।
खून में आयरन की कमी- हमारे रक्त में आयरन की मात्रा हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है। जब खून में आयरन की मात्रा कम हो जाए तो उस एनिमिया की समस्या हो सकती है। लौह या आयरन की कमी से खून में ऑक्सीजन भी कम मात्रा में पहुंचता है और आपके भोजन से पोषण प्राप्त करने में भी दिक्कत आती है। इन सबका परिणाम है आपको महसूस होने वाला बदन दर्द। इसीलिए अपने डॉक्टर से मिलकर इस बारे में सलाह करें और समय पर अपनी समस्या से राहत पा सकें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.