... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 12, 2022 3:45 PM IST
शरीर के इन 4 अंगों में दर्द मतलब कैंसर! जानें कैसे पता लगाएं दर्द कैंसर वाला है या नहीं
कैंसर एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है, जिसका अगर शुरुआत में पता चल जाए तो इलाज काफी आसान हो जाता है। हालांकि ऐसे कोई विशिष्ट संकेत या लक्षण नहीं हैं, जो कैंसर की ओर इशारा करते हों। बहुत से मामलों में कैंसर का पता एडवांस स्टेज पर चलता है, जिसकी वजह से डॉक्टरों के लिए इस बीमारी का इलाज कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि फिर कैसे पता लगाएं कि कैंसर है या नहीं तो बता दें कि आपके शरीर में होने वाला दर्द भी कैंसर का संकेत दे सकता है। जी हां, आपके शरीर के किस अंग में कहां दर्द हो रहा है ये भी कैंसर की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं दर्द के आधार पर कैंसर के संकेत।
मांसपेशियों में दर्दकैंसर मरीजों द्वारा महसूस किया जाने वाले दर्द का सबसे आम रूप है। इस प्रकार के दर्द में आपको हल्का-हल्का दर्द, रुक-रुक कर दर्द या फिर ऐंठन के साथ दर्द होता है, जो कभी-कभी अचानक होता है और कभी-कभी लगातार होता रहता है। मांसपेशियों में दर्द कैंसर का सबसे आम संकेत भी माना जाता है।
न्यूरोपैथिक पैन कैंसर के दौरान होने वाले दर्द का दूसरा प्रकार है। न्यूरोपैथिक पैन, नसों को होने वाले नुकसान या फिर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी जैसे उपचार विकल्पों के दौरान होने वाले नुकसान के कारण इस प्रकार का दर्द होता है। इस प्रकार के दर्द की पहचान आप जलन या फिर सनसनाहट जैसी परेशानी से पता लगा सकते हैं।
इस प्रकार का दर्द कैंसर से जुड़े दर्द के मामले में 28 फीसदी का हिस्सा रखता है। इस प्रकार के दर्द में आपकी छाती, पेट और पेल्विस जैसे शरीर के अंदरूनी अंगों के भीतर दर्द से जुड़ा हुआ है। इस हिस्से में उठने वाले दर्द को ही Visceral pain के रूप में जाना जाता है। बात करें कैंसर की तो ट्यूमर एक से अधिक अंगों पर दबाव बनाने लगता है, जिसकी वजह से रुक-रुक कर दर्द होने लगता है।
तेज दर्द आमतौर पर चोट लगने या फिर अचानक हुई घटना जैसे पहचान की जाने वाली गतिविधियं के दौरान होता है, जो कि समय-समय पर आता-जाता रहता है। वहीं दूसरी तरफ अगर आप महीनों से किसी खास अंग में दर्द से परेशान रहते हैं तो ये स्थिति आपके लिए कैंसर की ओर इशारा करती है।
मेयो क्लीनिक के मुताबिक, कैंसर के दौरान होने वाला दर्द हल्का, तेज और जलन पैदा करने वाला होता है। कैंसर के दौरान होने वाला दर्द निरंतर, कभी-कभार, हल्का और गंभीर रूप भी धारण कर सकता है। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है दर्द भी बढ़ता जाता है और दूसरे टिश्यू को नुकसान पहुंचाता है। ट्यूमर के बढ़नेपर नसों, हड्डियों और अंगों पर दबाव बढ़ने लगता है और ये ट्यूमर एक कैमिकल छोड़ता है, जिसकी वजह से दर्द होता है।