hamburger icon
A
Read in English

बीएमआई बढ़ने से मानसिक कुशलता हो सकती है कमजोर, तनाव दूर कर यूं पाएं मानसिक शांति

बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के अधिक बढ़ने से किसी व्यक्ति की मानसिक कुशलता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 27, 2018 12:48 AM IST

शरीर की ऊंचाई और वजन के अनुपात का आकलन करने वाले बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के अधिक बढ़ने से किसी व्यक्ति की मानसिक कुशलता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बीएमजे में प्रकाशित शोध में शरीर के वजन, हृदय की सेहत और रक्तचाप जैसे शारीरिक स्वास्थ्य के पहलुओं का अध्ययन करके यह पता लगाया गया कि क्या खराब शारीरिक स्वास्थ्य वाले अलग-अलग आयुवर्ग के लोग अपने जीवन से कम खुश और संतुष्ट होते हैं।

जानें, क्यों ऑफिस में अधिक मेहनत करना सेहत के लिए हो सकता है खराब

मेंडेलियन रैंडमाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ब्रिटेन के ब्रिस्टन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाने का प्रयास किया कि क्या खराब शारीरिक तंदुरुस्ती से मानसिक सुख में कमी आती है या क्या कमजोर मानसिक तंदुरुस्ती वाले लोगों को बाद में शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं? इस तकनीक में शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतोष से जुड़े आनुवंशिक पहलुओं का अध्ययन किया गया। अध्ययन के नतीजों में संकेत मिला कि बीएमआई अधिक होने से मानसिक कुशलता कमजोर हो सकती है।  (3 घंटे से ज्यादा करेंगे एक्सरसाइज तो बिगड़ सकती है मानसिक सेहत)

यू दूर करें तनाव और पाएं मानसिक शांति

1 मानसिक तनाव दूर करके शांति से जीना चाहते हैं, तो हर हाल में खुद को खुश रखना सीखें। अपनी योग्यता में विश्वास बनाए रखें। अपनी समस्याओं और दुख को दूसरों जैसे किसी प्रियजन, दोस्त, रिश्तेदार से शेयर करें। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।

2 जो भी काम करें बीच-बीच में 5 मिनट का ब्रेक जरूर लें। काम के बीच थोड़ी देर आराम करने से ध्यान भटकता नहीं है। बॉडी को स्ट्रेच करें। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और एकाग्रता भी बढ़ती है।

अकेलापन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

3 नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी मन-मस्तिष्क को शांति का अहसास होता है। तनाव से राहत मिलती है। इससे तनाव झेलने की क्षमता में वृद्धि होती है। पैदल घूमना, दौड़ना, तैरना, रस्सी कूदना, डांस करना या एरोबिक एक्सरसाइस करना जैसे बहुत से विकल्प है जिन्हें अपनी पसंद से अाप फॉलो कर सकते हैं।

4 तनाव बढ़ने पर सिर दर्द होना और नींद न आना जैसी परेशानियां होती हैं। ऐसे में सिर की मालिश करने से लाभ होगा। सिर मालिश करने से रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे सिर दर्द से छुटकारा मिलता है।

5 मानसिक तनाव की अवस्था में संगीत सुनें। पसंदीदा कॉमेडी फिल्में देखें, बागवानी करें, पेंटिंग करें। इन सभी क्रियाकलापों से मन हल्का होता है। ऐसा करने से कुछ ही समय में आपको मानसिक तनाव से मुक्ति पाने में मदद मिलेगी।