शरीर में साफ-साफ दिखने वाले ये 4 बदलाव बताएंगे किडनी और लिवर एक साथ हो सकते हैं डैमेज

Kidney and liver signs damage early signs: जीवनशैली से जुड़ी खराब आदतें जो लिवर व किडनी जैसे प्रमुख अंगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और स्थिति ज्यादा खराब तब होती है जब हम इन लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 19, 2023 2:31 PM IST

Early symptoms of liver and kidney disease: वैसे तो हमारे शरीर का हर एक अंग जरूरी होता है और हर एक अंग का अपना एक अलग काम होता है। लेकिन अगर अंदरूनी अंगों की बात करें तो कुछ अंग प्रमुख भी होते हैं, जिनके बिना शरीर काम नहीं कर पाता है। सिर्फ हार्ट ही नहीं बल्कि किडनी और लिवर जैसे अंगों को भी प्रमुख माना जाता है, जिसके बिना शरीर का सामान्य रूप से काम करना असंभव है। जीवनशैली से जुड़ी खराब आदतें जैसे धूम्रपान, शराब, खराब डाइट और गतिहीन जीवन आदि आपके शरीर के इन प्रमुख अंगों को भी प्रभावित करते हैं, जिनमें किडनी और लिवर शामिल हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोगों को किडनी व लिवर से जुड़ी समस्याएं होती जा रही हैं और स्थितियां गंभीर होने के पीछे का प्रमुख कारण के इन अंगों से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को इग्नोर करना।

इस लेख में हम आपको किडनी व लिवर की बीमारियों से जुड़े कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं और ये लक्षण ऐसे हैं जो किडनी और लिवर दोनों की बीमारियां होने का संकेत हो सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे चार लक्षणों के बारे में जो एक साथ किडनी और लिवर डैमेज होने का संकेत हो सकते हैं।

1. पेशाब में बदलाव (Change in the urine)

हमारे शरीर के स्वास्थ्य के बारे में हमारा यूरिन काफी कुछ जानकारियां देता है और इसमें किडनी व लिवर से जुड़े स्वास्थ्य के बारे में भी काफी जानकारियां हो सकती हैं। अचानक से पेशाब के रंग में बदलाव ज्यादातर लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है और पेशाब की बदबू में बदलाव किडनी के रोगों का संकेत हो सकता है। पेशाब में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं जैसे धुंधला पेशाब व ज्यादा झाग बनना आदि जो किडनी और लिवर खराब होने का संकेत दे सकते हैं।

2. मल में बदलाव (Change in the stool)

यूरिन की तरह ही मल में बदलाव होना भी कई बीमारियों का संकेत दे सकता है। मल के रंग में किसी भी तरह का बदलाव होना न सिर्फ खराब लिवर का संकेत है, बल्कि किडनी से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। मल में खून आना, चिपचिपापन आना या रंग में बदलाव लिवर और किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

3. स्किन में बदलाव (Change in the skin)

किडनी से जुड़ी बीमारियां हो या लिवर के रोग, दोनों में ही स्किन से जुड़े कई लक्षणों को देखा जा सकता है। स्किन में बार-बार खुजली होना, लालिमा या फिर सूजन जैसी समस्याएं किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

4. नींद में बदलाव (Change in sleep)

अगर नींद में किसी भी तरह का बदलाव महसूस हो रहा है, तो यह जरूरी नहीं है कि ये कोई आम संकेत हो। क्योंकि कई बार किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों के रूप में नींद से जुड़े लक्षण देखने को मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको रात को देर तक नहीं नहीं आती या फिर आप बार-बार नींद से जाग जाते हैं, तो यह लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source