शराब छोड़ने के कितने दिन बाद शरीर में बदलाव महसूस होने लगता है और क्या?
किसी व्यक्ति के शराब छोड़ने के बाद ही उसे धीरे-धीरे पता लगने लगता है, कि उनका शरीर शराब के कारण क्या-क्या नुकसान झेल रहा था। इस लेख में हम जानेंगे किस शराब छोड़ने के कितने समय बाद क्या बदलाव दिखता है।
जिन लोगों को शराब पीने की लत होती है, वे शराब छोड़ने के बारे में अक्सर सोचते ही रहते हैं। अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह आपकी हेल्थ के पक्ष में लिया गया एक बड़ा फैसला होता है। आपका शरीर आपके शराब पीना छोड़ने का इंतजार कर रहा होता है और छोड़ते ही कुछ समय बाद खुद को रिकवर करना शुरू कर देता है। लेकिन एक सवाल जो अक्सर मन में रहता है कि आखिर शराब पीना छोड़ने के कितने दिन बाद शरीर खुद को रिकवर करना शुरू कर देता है। लेकिन कैसे पता लगेगा कि हमारा शरीर खुद को रिकवर करने लग गया है और अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो शरीर में होने वाली बदलावों से आप इसका पता लगा सकते हैं।
पहला हफ्ता - नींद सही होगी
नींद दो प्रकार की होती है REM Sleep और Deep Sleep, शराब पीकर कई बार लोग सो तो जाते हैं लेकिन उनकी नींद की क्वालिटी बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। लेकिन जब आप शराब पीना छोड़ देते हैं, तो उसके लगभग एक हफ्ते के बाद आपको अपनी नींद में काफी सुधार दिखेगा, रात को जल्दी नींद आएगा और सुबह उठकर सिरदर्द भी महसूस नहीं होगा। खास बात यह है कि जब आपकी नींद सही हो जाएगी तो आपका मानसिक स्वास्थ्य भी स्थिर हो जाएगा और मूड अच्छा रहने लगेगा।
दूसरा हफ्ता - पाचन क्रिया ठीक होने लगेगी
शराब का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होती है और साथ ही में पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है। लेकिन जब आप शराब छोड़ देंगे तो उसके लगभग 20 दिन बाद आपको पता चलेगा कि पाचन क्रिया आपके लिए कितनी जरूरी है। 2 हफ्तों के ब्रेक के बाद आपका डाइजेशन नॉर्मल ट्रैक पर आने लगता है। पहले खाना खाने के बाद या फिर दिनभर जो सीने में जलन होती थी अब व भी ठीक होने लगेगी।
तीसरा हफ्ता - चेहरे की चमक बढ़ने लगेगी
हमने आपको अभी ऊपर बताया कि शराब पीने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है और जब आप शराब बंद कर देते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती और उसका सीधा फायदा आपकी स्किन को भी होता है। क्योंकि आपकी स्किन फिर से हाइड्रेट होने लगती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है। पहले जो ड्राई स्किन रहती थी अब धीरे-धीरे वह ड्राईनेस खत्म होने लगेगी।
चौथा हफ्ता - लिवर करने लगेगा रिकवरी
शराब छोड़ने पर लिवर में बदलाव भी काफी तेजी से होने लगते हैं। जब आपको शराब छोड़े हुए लगभग एक महीना हो जाएगा तो आपके लिवर को आप पर भरोसा होने लगेगा और व खुद को रिकवर करने लगेगा। लिवर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगेगा और शरीर में मौजूद फालतू की चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। आपके भूख लगने का समय भी स्थिर हो जाएगा और टॉयलेट भी आप समय पर जाने लगेंगे।
पांचवां हफ्ता - बार-बार बीमार पड़ना बंद हो जाएंगे
जब आपको शराब पिए बिना लगभग 5 हफ्ते हो जाते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम भी चार हो जाता है और बार-बार सर्दी-खांसी व जुकाम जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। हालांकि, शराब छोड़ने के साथ-साथ आपको इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है, कि आप अपनी डाइट में भी हेल्दी बदलाव ला रहे हैं और नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं।
डिसक्लेमर: अत्यधिक या लंबे समय से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति डॉक्टर या नशा मुक्ति विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही शराब छोड़ें, क्योंकि अचानक छोड़ने से गंभीर शारीरिक लक्षण पैदा हो सकते हैं। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और और इसका उद्देश्य केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक है। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।