
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By: Dr. Vighnesh Y
Blurry Vision
Blurred Vision Causes: कई बार लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने के बाद आंखों के सामने धुंधलापन महसूस होना सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे, अचानक शुरू हो जाए या इसके साथ सिरदर्द, चक्कर, आंखों में दर्द या देखने में परेशानी भी हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। धुंधली दृष्टि कई सामान्य समस्याओं के साथ-साथ कुछ गंभीर बीमारियों का भी शुरुआती संकेत हो सकती है। यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट जनरल मेडिसिन डॉ. विघ्नेश वाई का कहना है कि आंखों की रोशनी में बदलाव उम्र बढ़ने, गलत नंबर का चश्मा पहनने और आंखों की थकान, इत्यादि के कारण भी हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ग्लूकोमा या स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों की ओर भी इशारा करता है। ऐसे में समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है।
जब आंखें किसी वस्तु पर सही तरीके से फोकस नहीं कर पातीं या आंखों के किसी हिस्से में समस्या आ जाती है, तब चीजें धुंधली दिखाई देने लगती हैं। यह समस्या एक आंख या दोनों आंखों में हो सकती है और कुछ मिनटों से लेकर लंबे समय तक बनी रह सकती है।
आंधों में धुंधलापन कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसपर हमें ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-
अनियंत्रित ब्लड शुगर आंखों की छोटी ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी विकसित हो सकती है, जिसमें धुंधलापन, काले धब्बे दिखाई देना या धीरे-धीरे दृष्टि कम होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
लगातार हाई ब्लड प्रेशर आंखों के ब्लड वेसेल्स को प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति को हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है। हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी होने की स्थिति में आंखों की दृष्टि धुंधली, सिरदर्द और गंभीर मामलों में देखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखे, तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें।
मोतियाबिंद में आंख का नैचुरल लेंस धीरे-धीरे धुंधला हो जाता है। शुरुआत में आपको हल्का सा धुंधलापन महसूस हो सकता है, लेकिन समय के साथ पढ़ने, गाड़ी चलाने और रात में देखने में कठिनाई बढ़ सकती है। ऐसे में एक बार किसी अच्छे एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ग्लूकोमा ऐसी बीमारी है जिसमें आंख के अंदर दबाव बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचता है। अगर इसका समय पर इलाज न हो, तो स्थायी रूप से दृष्टि जा सकती है। अचानक धुंधलापन, आंख में तेज दर्द, सिरदर्द और रोशनी के चारों ओर इंद्रधनुषी घेरे दिखाई देना इसके संकेत हो सकते हैं।
Disclaimer : आंखों के सामने धुंधलापन हमेशा सामान्य समस्या नहीं होता। कई बार यह आंखों की साधारण थकान का परिणाम होता है, लेकिन कई मामलों में यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद या स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। यदि धुंधलापन बार-बार हो रहा है, अचानक शुरू हुआ है या अन्य लक्षणों के साथ दिखाई दे रहा है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय जल्द से जल्द किसी अच्छे हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।