hamburger icon
A
Read in English

ब्लड शुगर लेवल को रखेगा कंट्रोल लौंग का पानी, डायबिटीज के रोगियों के लिए है रामबाण

यदि आप स्वाभाविक रूप से डायबिटीज का इलाज करना चाहते हैं और अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो इसमें लौंग आपकी मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 5, 2019 1:33 PM IST

डायबिटीज होने पर शरीर के इंसुलिन का उत्पादन असामान्य हो जाता है। यह शरीर द्वारा अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया जाता है। डायबिटीज के रोगियों को खानपान का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ भारतीय मसाले ऐसे हैं, जो डायबिटीज को काबू में रखने के काम आते हैं। ये सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक होते हैं। उन्हीं में से एक मसाला है लौंग। आयुर्वेदिक दवाएं तैयार करने के लिए लौंग का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। लौंग का पानी पीने से आप डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल में रख सकते हैं।

पुरुषों के लिए वरदान है लौंग, यौन सेहत सुधारने के साथ कई तरह से पहुंचाता है लाभ

डायबिटीज कई अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है। डायबिटीज अस्वस्थ जीवनशैली, अनुवांशिक आदि कारणों से लोगों को प्रभावित करता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है, इसके सिर्फ लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में इसके लक्षणों को आपको खुद ही मैनेज करना सीखना होगा।

स्वाभाविक रूप से करें इलाज

यदि आप स्वाभाविक रूप से डायबिटीज का इलाज करना चाहते हैं और अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो इसमें लौंग आपकी मदद कर सकता है। यह डायबिटीज के लिए एक बेहतर प्राकृतिक उपाय है। आप लौंग का पानी पीकर डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल में रख सकते हैं।

लौंग वाली चाय पीते ही, दूर हो जाएगी सर्दी-जुकाम और गले की खराश

लौंग का पानी - इसके लिए आपको चाहिए 7-8 लौंग और एक गिलास गर्म पानी।

प्राकृतिक उपाय

डायबिटीज के रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए यह प्राकृतिक उपाय है। नियमित आधार पर उपयोग किए जाने पर बहुत प्रभावी ढंग से काम करता है। इस उपाय को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह ले लें। इस पानी के सेवन के दौरान अपनी डायबिटीज वाली दवाओं को बंद न कर दें। अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित आहार और व्यायाम दिनचर्या का पालन करना भी महत्वपूर्ण है।

अदरक वाला पानी पिएं, होंगे ये 4 फायदे