
... Read More
Diabetes Ka Upchar: ब्लड शुगर का मतलब होता है आपकी ब्लड स्ट्रीम में कितनी मात्रा में ग्लूकोज मौजूद है। आपके शरीर की सेल्स के लिए एनर्जी का मुख्य स्रोत ग्लूकोज ही होता है। यह आपके खाने द्वारा ही आता है। ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है और डाइट, एक्सरसाइज, दवाइयां आदि इसे प्रभावित कर सकती हैं। अगर ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाता है तो इससे डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारी हो सकती है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए इसे मैनेज करना बहुत जरूरी हो जाता है। डायबिटीज के कारण मोटापा और अन्य दिल की बिमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है तो इस स्थिति में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना काफी जरूरी हो जाता है। आइए जान लेते हैं कैसे आप ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं।
अगर आपको डायबिटीज है तो ब्लड शूगर लेवल को नियमित रूप से चेक करते रहना काफी जरूरी हो जाता है। इससे आप को पता चलता रहेगा कि ब्लड शुगर लेवल आपकी टारगेट रेंज के अंदर ही है या इससे ज्यादा है। अगर यह ज्यादा होता है तो आपको डाइट और लाइफस्टाइल में और ज्यादा बदलाव करने की जरूरत होगी।
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से ज्यादा है तो आप को ऐसी डाइट का सेवन करना चाहिए जिसमें शुगर की मात्रा काफी कम या न के बराबर हो। आपको रिफाइंड कार्ब्स का सेवन करना भी बिलकुल बंद कर देना चाहिए। आपको साबुत और अन प्रोसेस्ड चीजों का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए जैसे फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन, अनाज आदि।
अगर नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो आपके शरीर की इन्सुलिन सेंसटिविटी में सुधार होता है और आपका शरीर ग्लूकोज का प्रयोग और बेहतर तरीके से कर पाता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करने का लक्ष्य स्थापित करें और इसमें आप लो से मीडियम इंटेंसिटी की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
अगर आप को डायबिटीज है तो जैसे डॉक्टर ने दवाइयों का सेवन करना बताया है, वैसे जरूर करें। इस तरह से ही आपकी ब्लड शुगर मैनेज हो पाएगी। समय से अपनी दवाई लेना बिलकुल भी न भूलें। अपने डॉक्टर से अपने लाइफस्टाइल के बारे में भी बात करें ताकि वह आपकी ओवर ऑल हेल्थ के मुताबिक आपको सही दवाइयां दे सकें।
अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इस कारण भी आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए स्ट्रेस को कंट्रोल करना भी बहुत जरूरी बन जाता है। इसके लिए आप योग, मेडिटेशन और काफी सारी रिलैक्सेशन तकनीकों का प्रयोग कर सकते हैं जैसे डीप ब्रीदिंग आदि।
नींद की कमी होने पर भी आप का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए रोजाना नींद पूरी जरूर करें। हर रोज कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लें। शरीर को सही ढंग से रेस्ट देना भी जरूरी होता है। इसलिए नींद पूरी करने के साथ साथ चैन की नींद लेना भी जरूरी होता है।
निष्कर्ष: डायबिटीज एक तरह की लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी होती है। इसलिए इसे सही करने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में ही कुछ बदलाव लाने होंगे। ऊपर लिखित टिप्स का पालन करने से आपकी ब्लड शुगर मैनेज होने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए उन्हें जरूर फॉलो करें।