... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 30, 2020 1:44 PM IST
घर में रहकर बढ़ रहा है ब्लड शुगर, रिसर्च में हुआ खुलासा, जानें कंट्रोल करने का तरीका
Research on Blood Sugar : कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण हमारी जिंदगी बहुत ही बदल गई है। लॉकडाउन के कारण बहुत से ऐसे लोग हैं, जो घर से काम कर रहे हैं। वहीं, जो लोग पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। ताकि वे कोरोनावायरस से खुद को बचा सकें। एक ओर लोग कोरोनावायरस महामारी से बचने की कोशिश में लगे हैं, तो वहीं दूसरी लोग घरों में कैद होने की वजह से कई अन्य समस्याओं के (Research on Blood Sugar) शिकार हो रहे हैं।
लॉकडाउन के कारण घर में कैद होने की वजह से शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो चुकी हैं। इसके कारण शरीर का मेटाबॉलिक सिस्टम काफी खराब हो रहा है। घरों में लंबे समय तक रहने के कारण लोगों में डायबिटीज, गैस और अन्य असाध्य रोग होने का खतरा बढ़ रहा है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लॉकडाउन की वजह से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर की 20 फीसदी (Research on Blood Sugar) बढ़ोतरी हुई है।
लॉकडाउन की वजह से बढ़ती बीमारी को लेकर एक स्वास्थ्य कंपनी सेवा द्वारा विश्लेषण किया गया है। इस विशेषण में देश भर के 8,200 डायबिटीज मरीजों पर सर्वे किया गया है। इस सर्वे के निष्कर्षों के मुताबिक, मार्च तक ब्लड शुगर की औसत रीडिंग 135 ml/dl के आसपास रही। वहीं, मध्य अप्रैल तक यह रीडिंग 165 ml/dl तक तेजी से बढ़ी।
लोगों में ब्लड शुगर बढ़ने का कारण चिंता, तनाव, लाइफस्टाइल में बदलाव और शारीरिक गतिविधियों का सीमित होना है। उत्तर, पश्चिम और उत्तर-पूर्व जैसे क्षेत्रों के लोगों में ब्लड शुगर लेवल को विशेष रूप से बढ़ते देखा गया है। ऐसे देश जहां पर लोगों द्वारा अधिक कार्ब कंज्यूम किया जाता है, वहां ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना अधिक होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अस्वास्थ्यकर और खराब लाइफ स्टाइल के कारण ब्लड में शुगर की मात्रा काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं, तनाव के कारण भी डायबिटीज बढ़ने का खतरा होता है। इसके अलावा लॉकडाउन की वजह से लोग घर में रहकर कई तरह की मीठी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इसके कारण भी ब्लड शुगर काफी बढ़ रहा है।
बेली फैट होगा कुछ ही दिनों में कम, पीएं काली मिर्च की चाय