... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
टेंशन से बढ़ गया ब्लड शुगर! टेंशन के वक्त करें ये 5 काम और आसानी से कंट्रोल करें अपना ब्लड शुगर लेवल
How Stress Affects Your Blood Sugar: बहुत अधिक तनाव फिर चाहे जो भी कारण हो, आपके लिए डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल बना सकता है। डायबिटीज के साथ होने वाली परेशानियां खुद भी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती हैं। डायबिटीज से तो लोग परेशान थे ही लेकिन कोरोना ने उसपर अधिक दबाव बढ़ा दिया है। कोरोना काल में आपको अपनी नौकरी जाने का डर या फिर अपने स्वास्थ्य की चिंता भी आपके लिए डायबिटीज की स्थिति को और गंभीर बना सकती है। लेकिन अगर आप अपने तनाव पर काबू पा लेते हैं तो आप डायबिटीज को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में सफल साबित हो सकते हैं।
तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान आपका इंसुलिन का स्तर गिरता है और तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे आपके इंसुलिन के लिए उस तरह से काम करना कठिन हो जाता है जैसे उसे करना चाहिए। यह सब आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। अगर आप तनाव को दूर करने के लिए कुछ फूड्स या फिर शराब का विकल्प चुनते हैं तो ऐसा करने से चीजें और बदतर हो सकती हैं।
तनावपूर्ण समय के दौरान जब आप हेल्दी विकल्प को तलाशना शुरू करते हैं तो इससे आपको अपना तनाव कम करने, बेहतर महसूस करने और अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
दिन की शुरुआत में एक रूटीन बनाएं और उसके हिसाब से काम करें। ऐसा करने से आपको तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और खुद को शांत भी महसूस करा पाएंगे। जब आपके पास चीजों को करने के लिए कम समय होगा तो आप भोजन को छोड़ना शुरू कर देंगे, कम नींद लेंगे, दवा को समय पर लेना भूल जाएंगे या बहुत देर तक सोते रहेंगे। जब आपको अपनी दैनिक गतिविधियों के बारे में पता होगा तो आपको थोड़ा आराम महसूस होगा।
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको कोरोना होने की संभावना अधिक है। इसलिए आप सारी जानकारी रखना चाहते हैं। आप कभी भी समाचार अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन बहुत अधिक समय तक महामारी के दौरान समाचारों की जानने की आपकी इच्छा आपको तनावग्रस्त बना सकती है, जो आपके ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है।
चूंकि तनाव आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है इसलिए वह सब कुछ करने की कोशिश करें, जो आपको इसे कंट्रोल करने के बारे में जानकारी दे। महामारी के तनाव से निपटने के लिए जंक फूड का सेवन करने से बचें। इसके बजाय, अपने सामान्य हेल्दी फूड योजना का पालन करें, जिसमें संतुलित भोजन और हेल्दी पोर्शन साइज शामिल हैं।
कुछ लोग अधिक तनाव वाली स्थितियों में सिगरेट या शराब जैसे चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं, लेकिन इनसे बचना ही बुद्धिमानी है। जब आप धूम्रपान करते हैं, तो निकोटीन आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता है और इसे नियंत्रित करना कठिन बना देता है। शराब आपके ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है।
सक्रिय होने से आपको तनाव कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह आपके ब्लड शुगर और आपके ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकता है। आप बेहतर नींद भी ले सकते हैं। प्रत्येक दिन 30 मिनट के लिए व्यायाम करें, और इसे मज़ेदार बनाने की कोशिश करें। आप अपने दोस्त के साथ चलें, या फिर एक्सरसाइज के लिए जाते समय उन्हें कॉल करें।