Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज जिसे देखो वह हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप से परेशान है। छोटी उम्र के लोग भी इस बीमारी से बचे नहीं हैं। हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण है बेतरतीब जीवनशैली और गलत तरीके का खान-पान। यदि जीवनशैली और खान-पान की आदतों को सही रखें तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। हाई बीपी से परेशान हैं, तो सिगरेट, तंबाकू, शराब आदि से दूरी बनाकर रहें। खूब पानी पिएं। साथ ही योग आसन के जरिए भी आप हाइपरटेंशन की समस्या को कम कर सकते हैं। हाई बीपी कंट्रोल करने में कई आसन ऐसे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं…
रात में बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवटें, अच्छी नींद आएगी जब करेंगे ये आसन
शवासन
इसे करने से हाई ब्लड प्रेशर और तनाव दोनों कम होता है। इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। इसे करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों पैरों के बीच एक फुट का अंतर हो। दोनों हाथों में भी थोड़ी दूरी बनाते हुए, हाथों को ऊपर की ओर खोलें। अपनी आंखों को बंद, गर्दन सीधी और पूरे शरीर को तनाव रहित अवस्था में छोड़ दें। फिर धीरे-धीरे गहरी सांस भरें और छोड़ें। यदि इसे पूरी सहजता के साथ किया जाए तो तनाव, उच्च रक्तचाप और अनिंद्रा को दूर कर सकते हैं।
पश्चिमोत्तानासन
जब आप हाइपरटेंशन से ग्रसित होते हैं तो आपकी धमनियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हार्ट अटैक यानी कि दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी स्थिति हो सकती है। पश्चिमोत्तानासन जैसे आगे की ओर झुकने वाले आसन से आपकी धमनियां लचीली होती हैं। ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में होता है।
[caption id="attachment_653195" align="alignnone" width="655"]
बालासन। © Shutterstock.[/caption]
बालासन
हाइपरटेंशन की बीमारी में बहुत आम होता है किसी पर गुस्सा और क्रोध आना। बालासन दिमाग से तनाव पैदा करने वाली अनावश्यक चीजें दूर करने में मदद करता है। साथ ही इससे जहरीले पदार्थ भी शरीर से बाहर निकलते हैं, जिससे तनाव आसानी से कम होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। ठीक वैसे ही जैसे आप वज्रासन की मुद्रा में होते हैं। फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं तथा दोनों हाथ पीछे की ओर रखें। शरीर को झुकाते समय कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए। अब जितना हो सके, उतनी देर तक इसी स्थिति में रहने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।
पेट हो जाएगा अंदर जब रोज करेंगे यह एक आसन
सुखासन
सुखासन की मुद्रा में बैठने से आपके दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। यह हाइपरटेंशन को दूर करने में बहुत कारगर है। इस आसन से शरीर और दिमाग को शांति और आराम मिलता है।