खून में इन्फेक्शन कैसे होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, जिनकी पहचान करना जरूरी है?

खून में इन्फेक्शन होना कोई आम समस्या नहीं बल्कि एक बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसका इलाज जल्द से जल्द करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम एक्सपर्ट्स से इस बारे में ब्लड इन्फेक्शन से जुड़ी जरूरी जानकारियां लेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 4, 2026 7:13 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Niraj Kumar

खून हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है, क्योंकि हमारे शरीर के जरूरी से जरूरी अंग भी खून के बिना जीवित नहीं रह पाएंगे। यह हमारी बॉडी में एक लाइफलाइन की तरह है, जो अंगों को तो छोड़िए बल्कि एक-एक ऊतक को जीवित रखने का काम करते हैं। जीवित कैसे रखते हैं? ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाकर। लेकिन खून में भी बीमारियां हो सकती हैं और इन्फेक्शन भी हो सकता है। कई बार जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर हमें कहते हैं कि आपके ब्लड में इन्फेक्शन हो गया है। लेकिन ब्लड में इन्फेक्शन या खून में इन्फेक्शन आमतौर पर बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल किए जाने वाले नाम है, जबकि मेडिकल भाषा में इसे सेप्सिस कहा जाता है। ब्लड में इन्फेक्शन अगर ज्यादा गंभीर हो गया है, तो यह बेहद गंभीर स्थिति है, जो मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। इस लेख में हम इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर नीरज कुमार से जानेंगे कि ब्लड इन्फेक्शन क्या होता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसके लक्षणों को क्यों इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

what is sepsis what is sepsis (This image is generated by chatgpt)

लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

ब्लड इन्फेक्शन एक मेडिकल इमरजेंसी है और इसलिए इसे लंबे समय तक इग्नोर करना जानलेवा हो सकता है। लेकिन देखा जाता है कि ब्लड इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षण बहुत साधारण होते हैं और उन्हें कई बार इग्नोर कर दिया जाता है। ब्लड कैंसर के एक मेडिकल इमरजेंसी बनने के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है। खून में इन्फेक्शन के कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए -

  • तेज बुखार
  • ठंड लगना
  • बदन दर्द होना
  • सिर दर्द होना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • कमजोरी महसूस होना
  • चक्कर आना
  • भ्रम या उलझन महसूस होना

ये लक्षण शुरुआत में हल्के होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर करते रहते हैं। लेकिन बाद में यही लक्षण बेहद गंभीर बन जाते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं जैसे मरीज को बहुत ज्यादा पसीना आना या पेशाब कम होना आदि। अगर किसी छोटे बच्चे या बुजुर्ग को ब्लड इन्फेक्शन हुआ है, तो वे आमतौर पर अपने लक्षणों को साफ तरीके से नहीं बता पाते हैं और इसलिए उनके व्यवहार में बदलाव पर खास ध्यान देना जरूरी है।

(और पढ़ें - शरीर में खून न बनने के कारण)

क्यों जरूरी है समय पर इलाज?

खून में इन्फेक्शन कोई आम समस्या नहीं है और यह कुछ समय के लिए ही कम खतरनाक रहती है। अगर कुछ समय के लिए भी इस समस्या को इग्नोर कर दिया जाए तो यह गंभीर हो जाती है और जानलेवा स्थिति पैदा कर देती है। इसलिए लक्षणों की पहचान करना बेहद जरूरी है, ताकि ब्लड इन्फेक्शन जैसी मेडिकल इमरजेंसी इग्नोर न हो पाए। क्योंकि ब्लड इन्फेक्शन इग्नोर होने पर इससे शरीर के जरूरी अंग जैसे किडनी, फेफड़े और दिल प्रभावित हो सकते हैं।

ऊपर जो लक्षण बताए गए हैं जरूरी नहीं है कि वे ब्लड इन्फेक्शन के कारण ही हो, कई बार किसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी इस तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं। लेकिन डॉक्टर से जांच कराना और उन लक्षणों के कारण की पुष्टि करना ही बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आपको इसके जैसे किसी भी गंभीर लक्षण का संकेत दिखता है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

साफ-सफाई, समय पर इलाज और इन्फेक्शन को फैलने से रोकना ही सबसे बड़ा बचाव है। जागरूकता और जल्दी पहचान से इस गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सेप्सिस से जुड़ी जरूरी जानकारी देना है, लेकिन इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल सेप्सिस या किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

संक्रमण से बचाव कैसे करें?

किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा कम करने के लिए सही लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट, शारीरिक साफ सफाई और आसपास गंदगी फैलने से रोकना आदि जरूरी है।

इन्फेक्शन होने के क्या कारण हैं

इन्फेक्शन कई तरह का होता है बैक्टीरियल, वायरस, फंगल और पैरासाइटिक आदि। जो साफ सफाई न रखने या पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.